झांसी में इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों की एक बैठक सर्किट हाऊस में आयोजित हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं की लड़ाई लड़नी होगी। इस बैठक में समस्त पत्रकारों की सहमति से इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब का गठन किया गया तथा वरिष्ठ पत्रकार शकील अली हाशमी को सर्वसम्मति से क्लब का अध्यक्ष चुना गया। अमित श्रीवास्तव को नए क्लब का महासचिव निर्वाचित किया गया।
बैठक के बाद समस्त पत्रकारों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए संकल्प लिया कि पत्रकारों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ी जाएगी। बैठक में विनोद गौतम, अब्दुल सत्तार, धर्मेन्द्र साहू, लक्ष्मीनारायण शर्मा, एसएस झा, जावेद असलम, प्रमोद गौतम, अमित वर्मा, अनिल तिवारी, नंदकिशोर नंदू, मनीष श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, तारिक इकबाल शीबू, मनीष अली, रवि वर्मा, शकील खान, आकाश सिंह, नीरज राठौर, कमर कुरैशी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।







