महराजगंज : अपने को जनसत्ता एक्सप्रेस का जिला प्रभारी बताने वाले सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने सरकारी मान्यता प्राप्त कर लिया है. वे इससे जुड़ी सारी सुविधाएं भी उठा रहे हैं. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, परन्तु ये सारी सुविधाएं उन्होंने झूठ बोलकर और गलत जानकारी देकर उठाई है. इसके बाद उनके स्कूल के प्रबंधन ने जिलाधिकारी के संज्ञान में इस मामला को डाला है. बताया जा रहा है कि सतीशचंद्र पिछले तीन दशक से महराजगंज के परतावल में स्थित पंचायत इंटर कालेज में एडेड अध्यापक हैं. इनको ट्रेजरी से वेतन भी मिल रहा है.
जबकि सतीशचंद्र ने मान्यता प्राप्त करने की लिए झूठी जानकारी दी है. उन्होंने खुद को प्राइवेट विद्यालय में अध्यापक बताया है, जबकि वे एडेड अध्यापक हैं. यह जानकारी होने के बाद विद्यालय के प्रबंधन ने यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में डाल दिया है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई पूछताछ नहीं हुई है.
महराजगंज से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट.






