Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

ठीक किया गोपाल राय ने, अन्ना का भड़कना अनुचित

खबर है कि जन लोकपाल पर अनशन कर रहे अन्ना हजारे के रालेगण सिद्धि में उनके पूर्व और मौजूदा सहयोगियों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. विवाद के बाद 'आप' नेता गोपाल राय ने रालेगण छोड़ दिया है. दरअसल, अन्ना को समर्थन देने के लिए पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह आज रालेगण पहुंचे. जब वीके सिंह ने नाम लिए बिना 'आप' नेताओें पर टिप्पणी की तो गोपाल राय ने ऐतराज जताया. जनरल सिंह ने कहा था कि कुछ लोगों ने अन्ना के आंदोलन का फायदा उठाया और फिर अन्ना का साथ छोड़ गए.

अन्ना के साथ ही अनशन कर रहे गोपाल राय इससे नाराज हो गए. जनरल सिंह और गोपाल राय के बीच कहासुनी को देखकर अन्ना ने दखल दिया और वह गोपाल राय पर भड़क गए. उन्होंने गोपाल राय से कहा कि अगर वह इस तरह से विवाद खड़ा करना चाहते हैं तो रालेगण से चले जाएं. इसके बाद गोपाल राय ने रालेगण छोड़ दिया. इस प्रकरण पर सोशल मीडिया में बहस तेज हो गई है.

ज्यादातर लोग अन्ना के भड़कने से आहत हैं और उनके रवैये, शार्ट टैंपर्ड रुख को उचित नहीं बता रहे हैं. गोपाल राय के आपत्ति जताने को उचित माना जा रहा है क्योंकि केजरीवाल और उनकी टीम ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर सरकार हड़ताल, अनशन आदि से नहीं मान रही तो सिस्टम के भीतर जाकर सरकार को घुटने टेकने को मजबूर करना होगा. कुल मिलाकर यह तय था कि अन्ना बाहर से और केजरीवाल की टीम सिस्टम के भीतर से लड़ाई लड़ेगी. ऐसे में वीके सिंह जैसे लोग अगर अन्ना के आंदोलन का फायदा उठाने का आरोप केजरीवाल और उनकी टीम पर लगाते हैं तो यह समझ से परे है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...