लखनऊ से प्रकाशित डीएनए से चार लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. चारों को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. श्रीटाइम्स, लखनऊ से इस्तीफा दे कर वीर सिंह यादव ने डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट (डीएनए) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इन्हें रिपोर्टर बनाया गया है. वीर इसके पहले दैनिक प्रभात को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
आशीष मौर्य ने भी अपनी नई पारी डीएनए के साथ शुरू की है. उन्हें भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे इसके पहले दैनिक प्रभात और निष्पक्ष प्रतिदिन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर अंकुर सिंह ने अपनी नई पारी डीएनए के साथ शुरू की है. इन्हें भी रिपोर्टिंग में लाया गया है.
समाचार एजेंसी हिंदुस्थान समाचार से इस्तीफा देकर सुखविंदर पाल सिंह भी डीएनए के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इन्हें भी रिपोर्टर बनाया गया है. सुखविंदर इसके अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. ये चारो लोग लोकल इंचार्ज नीरज मिश्रा को रिपोर्ट करेंगे.






