Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

डीएनए ने लांच किए हिंदी तथा उर्दू के चार नए एडिशन

डेली न्‍यूज ऐक्टिविस्‍ट ने नवरात्रि के पहले दिन धूमधाम के साथ चार नए एडिशन लांच किए हैं. इसमें तीन हिंदी तथा एक उर्दू का एडिशन शामिल है. इसके साथ ही डीएनए हिंदी के एडिशनों की कुल संख्‍या पांच हो गई है. डीएनए ने कानपुर, बनारस तथा फैजाबाद में हिंदी एडिशन लांच किया है.

डेली न्‍यूज ऐक्टिविस्‍ट ने नवरात्रि के पहले दिन धूमधाम के साथ चार नए एडिशन लांच किए हैं. इसमें तीन हिंदी तथा एक उर्दू का एडिशन शामिल है. इसके साथ ही डीएनए हिंदी के एडिशनों की कुल संख्‍या पांच हो गई है. डीएनए ने कानपुर, बनारस तथा फैजाबाद में हिंदी एडिशन लांच किया है.

उर्दू एडिशन लखनऊ से लांच किया गया है. यह आसपास के कई जिलों में भी विस्‍तारित होगा. इसके पहले डीएनए हिंदी का प्रकाशन लखनऊ तथा इलाहाबाद से हो रहा था. अब इस समूह के हिंदी तथा उर्दू अखबारों के छह एडिशन प्रकाशित होने लगे हैं. संभावना है कि समूह जल्‍द ही अखबार का विस्‍तार पश्चिम में करने की योजना तैयार करेगा.  

डेली न्‍यूज ऐक्टिविस्‍ट इसी महीने 13 अक्‍टूबर को अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर जाएगा. इतने कम समय में इतने एडिशनों की लांचिंग बड़ी उपलब्धि है. अखबार और प्रबंधन कई तरह के संघर्षों से दो चार होते तथा उन्‍हें पीछे छोड़ते हुए सफलता के इस मुकाम तक पहुंचा है.

नए एडिशनों की लांचिंग के मौके पर समूह के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय ने कहा कि अखबार को अभी तक सभी वर्ग के लोगों का प्‍यार मिला है. हम लोगों ने हाशिए पर पड़े लोगों की आवाज बनने के लक्ष्‍य के साथ अखबार की लांचिंग की थी, उसमें हम सफल रहे हैं. सबके प्‍यार और सहयोग का प्रतिफल है कि हम सफलतापूर्वक छह वर्ष पूरे करने जा रहे हैं. अखबार इसी दशहरा पर अपने सातवें वर्ष में प्रवेश करेगा जो पूरी टीम के लिए खुशी की बात है. हम उम्‍मीद करते हैं कि लोगों का प्‍यार और सहयोग लगातार हमलोगों को मिलता रहेगा और हमारा विस्‍तार उत्‍तरोत्‍तर इसी तरह जारी रहेगा. इस कार्य में जुटी अखबार की टीम भी बधाई की पात्र है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...