Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

डीजीपी तथा एसएसपी पर पैसे लेने का आरोप लगाने वाले डीएसपी वीके शर्मा सस्‍पेंड

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डीजीपी समेत कई पुलिस अधिकारियों पर ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए पैसा वसूलने के आरोप लगाने वाले डीएसपी वीके शर्मा को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. रविवार को वीके शर्मा ने एटा के एसएसपी और डीजीपी पर पैसे लेकर तबादला करने तथा पैसे ना देने पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे. वीके शर्मा के आरोपों को खारिज करते हुए आईजी बीपी सिंह ने संकेत दे दिए थे कि उनके खिलाफ पुलिस महकमा कोई सख्त कदम उठा सकता है.

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डीजीपी समेत कई पुलिस अधिकारियों पर ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए पैसा वसूलने के आरोप लगाने वाले डीएसपी वीके शर्मा को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. रविवार को वीके शर्मा ने एटा के एसएसपी और डीजीपी पर पैसे लेकर तबादला करने तथा पैसे ना देने पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे. वीके शर्मा के आरोपों को खारिज करते हुए आईजी बीपी सिंह ने संकेत दे दिए थे कि उनके खिलाफ पुलिस महकमा कोई सख्त कदम उठा सकता है.
 
इससे पहले डीएसपी वीके शर्मा ने आरोप लगाया था कि महकमे के आला अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं. पैसे लेकर तबादले करते हैं. पैसा नहीं देने पर तबादला करके प्रताडि़त करते हैं. पैसे नहीं देने पर ही ग्‍यारह महीने में उनका पांच बार तबादला किया गया. उनकी तीन महीने की सैलरी रोकी गई. दूसरी तरफ यूपी के आईजी लॉ एंड ऑर्डर बीपी सिंह के कहा कि वीके शर्मा का एटा से अलीगढ़ पीएसी में तबादला नियमों के तहत हुआ है.
 
आईजी बीपी सिंह की मानें तो ये कोई पहला मौका नहीं है जब वीके शर्मा ने अनुशासन तोड़ा हो. बी पी सिंह भले ही वी के शर्मा के तबादले को लेकर कितनी ही सफाई दें लेकिन वी के शर्मा के पिछले ग्यारह महीने में पांच बार तबादला होने से यूपी पुलिस के आला अफसरों के कामकाज के तरीके पर सवाल तो उठते ही हैं. साथ ही इस मामले में जांच की बजाय वीके शर्मा को ही सस्‍पेंड किए जाने से इन आरोपों को और बल मिला है. 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...