Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तमिल समाचार पत्र ‘उत्‍थायन’ पर हुआ 16वां हमला

राष्ट्रीय नव वर्ष के दौरान जब सिंहली व तमिल समुदाय एक साथ मिलकर विविधता में एकता के इस त्योहार को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं, तब यह सुनकर काफी शोक हुआ कि जाफना स्थित तमिल समाचार-पत्र उत्थायन पर एक और हमला हुआ है। इस अग्रणी तमिल समाचार-पत्र पर साल 2006 से अब तक यह 16वां हमला है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि देश में कानून का शासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। यह इस बात का भी संकेत है कि एलटीटीई की हार के बाद उत्तरी व पूर्वी प्रांतों के लोगों को इंसाफ दिलाने और शांति व अमन-बहाली प्रक्रिया में सरकार विफल रही है।

उत्थायन पर लगातार दो हफ्ते में दो हमले हुए। इससे पहले तीन अप्रैल को इसके कीलिनोच्ची दफ्तर पर नकाबपोश हमलावरों ने धावा बोला था। सरकारी तंत्र द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है कि खबरों में बने रहने के लिए इस संस्थान ने जान-बूझकर अपने पर हमले करवाए। पर ऐसे हमले, जिनमें पत्रकारों की हत्या हो जाती हैं या फिर उन्हें अगवा कर लिया जाता है, वहां कोई कुछ भी कहे, पाठक वर्ग सच सुनना और जानना चाहता है। वह मामले की तह में जाकर यह पता लगाना चाहता है कि किसने कब क्या किया।

जहां तक उत्थायन  का मामला है, तो 2006 से उस पर हो रहे सुनियोजित हमले में अब तक उसके तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। हम इस समाचार-पत्र की दिलेरी को सराहते हैं कि वह राजनीतिक गुंडों व उकसाई भीड़ के हथियारों के सामने कलम लिए खड़ा है। उत्थायन  पर हुए हमलों का प्रभाव जाफना या श्रीलंका तक सीमित नहीं है। वैश्विक स्तर पर यह मुद्दा उठ चुका है। अमेरिकी राजनयिक मिशेल जे सिसॉन ने श्रीलंका सरकार के सामने इस मामले की जांच की मांग की है। अमेरिकी प्रशासन ने यह भी याद दिलाया कि सरकार ने मीडिया की आजादी को बहाल रखने का आश्वासन दिया था। लेशंस लन्र्ट ऐंड रिकॉन्सिलिएशन कमीशन की सिफारिशों व यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स कौंसिल के प्रस्तावों, दोनों में प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लेख है और इन पर श्रीलंका सरकार ने दस्तख्त किए हैं। ऐसे में, ये हमले कई सवाल खड़े करते हैं। (डेली मिरर, श्रीलंका)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...