पणजी। दक्षिण गोवा स्थित साडा उप जेल के अधीक्षक ने तहलका के सह संस्थापक तरुण तेजपाल को जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, एसटीडी टेलीफोन सुविधा के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है।
गौरतलब है कि 50 वर्षीय पत्रकार पिछले साल 30 नवंबर से सहकर्मी महिला पत्रकार से बलात्कार के आरोप में सलाखों के पीछे हैं।
तेजपाल ने एक आवेदन देकर यह अनुरोध किया था कि उन्होंने गोवा के बाहर वकीलों से सम्पर्क करने के लिए एसटीडी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जेल सूत्रों के अनुसार तेजपाल को एसटीडी फोन सुविधा का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी गई। तेजपाल के पास बीते 26 फरवरी को औचक निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन पाये गये थे। इसके बाद से एसटीडी सुविधा वापस ले ली गई थी। हालांकि उनके आवेदन पर यह सुविधा बहाल कर दी गई है।






