Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तो नवीन जिंदल के खिलाफ मुकदमें को इसलिए तूल नहीं दिया न्यूज चैनलों ने!

नवीन जिंदल ने जी ग्रुप के लोगों के खिलाफ जो शिकायत की थी, उस पर तो दिल्ली पुलिस से लेकर मीडिया वाले खूब सक्रिय हो गए थे और पूरे प्रकरण को खूब उछाला गया. बहसें हुईं. बयान जारी हुए. ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन सक्रिय हो गया. पर जब नवीन जिंदल पर ज्यादा गंभीर आरोप लगे, उनका खिलाफ सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज की तो इस बात की मीडिया में कोई चर्चा नहीं है. केवल फटाफट खबरों और टाप हंड्रेड खबरों में एक एक लाइन पढ़कर चैनलों ने निपटा दिया. इस पर कोई गंभीर डिस्कशन और विमर्श नहीं हुआ. कोई स्पेशल शो नहीं चला.

नवीन जिंदल ने जी ग्रुप के लोगों के खिलाफ जो शिकायत की थी, उस पर तो दिल्ली पुलिस से लेकर मीडिया वाले खूब सक्रिय हो गए थे और पूरे प्रकरण को खूब उछाला गया. बहसें हुईं. बयान जारी हुए. ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन सक्रिय हो गया. पर जब नवीन जिंदल पर ज्यादा गंभीर आरोप लगे, उनका खिलाफ सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज की तो इस बात की मीडिया में कोई चर्चा नहीं है. केवल फटाफट खबरों और टाप हंड्रेड खबरों में एक एक लाइन पढ़कर चैनलों ने निपटा दिया. इस पर कोई गंभीर डिस्कशन और विमर्श नहीं हुआ. कोई स्पेशल शो नहीं चला.

दैनिक भास्कर ने तो एक लाइन की भी खबर नहीं छापी. सूत्रों का कहना है कि नवीन जिंदल ने अपने प्रकरण को तूल न देने के लिए मीडिया को बढ़िया से साधा. मीडिया मैनेजमेंट के कुशल खिलाड़ी नवीन जिंदल के आगे ज्यादातर मीडिया हाउस नतमस्तक दिखे. इसीलिए सिवाय जी न्यूज के, जिसका नवीन जिंदल से सीधा पंगा है, किसी भी अन्य चैनल ने स्पेशल कवरेज जिंदल के फंसने पर नहीं किया. मयप्पन यानि श्रीनिवासन के दामाद के पीछे तो न्यूज चैनल कई दिन तक पड़े रहे. हर पल की मयप्पन की खबर दिखाई जाती रही. वह फिक्सिंग का मामला था, जिसमें पैसा सीधे जनता का नहीं लगा था. पर चैनलों ने इतना हायतौबा किया. लेकिन नवीन जिंदल जो जनता के पैसे को हड़प रहे हैं, जनता को चूना लगा रहे हैं, के खिलाफ चैनल चुप्पी साधे रहे.

बताया जा रहा है कि सब कुछ काफी बड़े पैमाने पर फिक्स किया गया. जिंदल और मीडिया हाउसों के बीच एक अंडरस्टैंडिंग बनी. डील हुई. बस, यही वजह है कि इतने बड़े मामले में फंसने के बाद भी जिंदल न तो देश के खलनायक बने और न ही उनकी गिरफ्तारी का कोई चक्कर चला. यानि आप रसूख वाले हैं, और सरकार आपकी चहेती है तो आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा, मीडिया वाले भी आपके आगे पूंछ हिलाएंगे, कानून और न्याय आपके मन-मुताबिक एक्शन-रिएक्शन देंगे. यही हुआ है नवीन जिंदल प्रकरण में.

…. जारी ….


संबंधित खबरें…

जिंदल पर रहम, जी वालों पर जुल्म… इस अंधेरगर्दी पर बाकी मीडिया वाले चुप क्यों?
 
xxx
नवीन जिंदल के भारत लौटते ही उनके घर में घुसी सीबीआई, कागजात ले गए
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...