Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

दारोगा ने पत्रकार को अखबार से निकलवाया!

झांसी में पुलिस और पत्रकारों की बीच चल रहे विवाद के बीच खबर है कि पत्रकारों का साथ देने वाले एक क्राइम रिपोर्टर को प्रभारी दारोगा ने अखबार से निकलवा दिया. यह अखबार जमीन का धंधा करने वाला एक व्‍यक्ति निकालता है, लिहाजा दारोगा ने उसे फंसाने की धमकी देते हुए रिपोर्टर को निकलवा दिया. क्राइम रिपोर्टर इस घटना से बुरी तरह दुखी है. इस घटना से मीडिया की औकात भी पता चल जाती है.

झांसी में पुलिस और पत्रकारों की बीच चल रहे विवाद के बीच खबर है कि पत्रकारों का साथ देने वाले एक क्राइम रिपोर्टर को प्रभारी दारोगा ने अखबार से निकलवा दिया. यह अखबार जमीन का धंधा करने वाला एक व्‍यक्ति निकालता है, लिहाजा दारोगा ने उसे फंसाने की धमकी देते हुए रिपोर्टर को निकलवा दिया. क्राइम रिपोर्टर इस घटना से बुरी तरह दुखी है. इस घटना से मीडिया की औकात भी पता चल जाती है.

गौरतलब है कि थाना शहर कोतवाली प्रभारी दरोगा जेपी यादव द्वारा गत दिनों एक महिला के आरोप पर आजतक चैनल के रिपोर्टटर अमित श्रीवास्‍तव पर बलात्‍कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था. अमित को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजे जाने से बौखलाए पत्रकार साथी दारोगा जेपी यादव को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. यहां दो कथित पत्रकारों के बवाल के बाद धरना-अनशन खतम हो गया. आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से ही जेपी यादव ने इन दोनों पत्रकारों को भेजकर बवाल कराया तथा अपने खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को खतम करवा दिया. इस मामले में पत्रकार हाशमी को भी जेल भेज दिया गया.

बताया जा रहा है कि यहीं से प्रकाशित एक अखबार में क्राइम रिपोर्टर का काम करने वाले राकेश वर्मा (बदला नाम) भी धरने में बढ़चढ़कर भाग लिया. बताया जा रहा है कि राकेश समेत कई पत्रकारों पर पुलिस ने दबाव बनाकर अनशन में भाग ना लेने की सलाह दी, लेकिन ये पत्रकार नहीं माने. बताया जा रहा है कि इसके बाद दारोगा ने अखबार के मालिक से संपर्क किया तथा राकेश को हटाने का फरमान सुनाया. हालांकि अपुष्‍ट आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि दारोगा ने राकेश को न हटाए जाने पर अखबार मालिक के कई जमीनों की पोल खोलने की धमकी भी दी. बताया जा रहा है कि इसके बाद राकेश को अखबार से हटा दिया गया. पीडि़त पत्रकार इस घटना से बहुत ही आहत है. वैसे आरोप है कि यह सारी कार्रवाई उनके ही अखबार के दो लोगों ने मिलकर करवाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...