दिलीप सिंह महुआ टीवी से जुड़ गए हैं. उन्हें चैनल में प्रोड्यूसर बनाया गया है. दिलीप सिंह इसके पहले भोजपुरी न्यूज चैनल हमार टीवी के साथ प्रोग्रामिंग में कार्यरत थे. वे हमार टीवी के लिए कई कार्यक्रम बना रहे थे. इसके पहले वे बालाजी के साथ लम्बे समय तक जुड़े रहे हैं. दिलीप सिंह ने कई वीडियो एल्बम भी प्रोड्यूस किया है. हाल ही में उन्होंने भोजपुरी एलबम 'दीवाना आ गइल' का डाइरेक्शन किया है. इसके अलावा उनके खाते में दो सौ से ज्यादा एलबम को डाइरेक्ट करने का अनुभव है. दिलीप सिंह अपने एक दशक पुराने करियर में बालाजी के कई डाइरेक्टरों के साथ काम किया है. बताया जा रहा है कि वे महुआ में कुकरी शो के अलावा कई और कार्यक्रम डाइरेक्ट और प्रोड्यूस करेंगे.





