Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

दिल्ली में उपराज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

दिल्ली में कांग्रेस ने जहां केजरीवाल की सारी शर्ते मान ली हैं वहीं दूसरी तरफ इतने दिनों से राजनीतिक गतिरोध को देखते हुए उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है. राज्यपाल ने सबसे बड़े दल भाजपा तथा आप और कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद राष्ट्रपति को सौंपी अपनी रिपोर्ट में राष्ट्रपति शासन का विकल्प सुझाया है. राज्यपाल के इस कदम से दिल्ली में सरकार बनाने के कदम को झटका लग सकता है.

भाजपा को पूर्ण बहुमत ना मिलने के कारण वह पहले ही सरकार बनाने से इंकार कर चुकी है. जबकि केजरीवाल ने राज्यपाल से मिलकर समय मांगा था. उसके बाद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को पत्र लिखकर 18 शर्तें रखी थी और कहा था कि इन सभी शर्तों पर अगर ये दोनों पार्टियां समर्थन देने को तैयार हों तो वह सरकार बनाएंगे. केजरीवाल के इस फैसले से दिल्ली में सरकार बनने की राह उलझ गई थी.
 
आज कांग्रेस ने केजरीवाल की सभी 18 शर्तें मान ली हैं. कांग्रेस ने कहा है कि केजरीवाल ने अनुभव की कमी के कारण ये शर्तें रखी थी क्यूंकि इनमें से 16 शर्तें तो ऐसी हैं जो कि प्रशासनिक हैं और इनके लिए विधानसभा या लोकसभा की जरूरत नहीं पड़ती. कांग्रेस ने कहा है कि वो बाकी दोनों शर्तों को भी मानने को तैयार है.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...