Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दिल्‍ली के साकेत कोर्ट में होगी सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया की पेशी

: जी न्‍यूज ने कहा उनके स्‍टाफ ने कोई अपराध नहीं किया : नई दिल्ली : ज़ी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी औऱ ज़ी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया को आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा. कल दोनों को गिरफ्तार किया गया था. जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आरोप लगाया था कि कोयला घोटाले पर कवरेज रोकने के बदले दोनों ने सौ करोड़ मांगे थे. जी न्यूज ने संपादकों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. सुबह 11 बजे जी ग्रुप ने इसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है. 

: जी न्‍यूज ने कहा उनके स्‍टाफ ने कोई अपराध नहीं किया : नई दिल्ली : ज़ी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी औऱ ज़ी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया को आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा. कल दोनों को गिरफ्तार किया गया था. जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आरोप लगाया था कि कोयला घोटाले पर कवरेज रोकने के बदले दोनों ने सौ करोड़ मांगे थे. जी न्यूज ने संपादकों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. सुबह 11 बजे जी ग्रुप ने इसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है. 

 
जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कल शाम सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल की शिकायत पर सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को गिरफ्तार किया गया है. 
 
नवीन ने इन लोगों का स्टिंग सीडी जारी करने के बाद आरोप लगाया था कि कोयला घोटाले पर कवरेज रोकने के बदले जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया ने 100 करोड़ रुपये मांगे थे. नवीन जिंदल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन की सीडी दिल्ली पुलिस को भी सौंपी थी. हालांकि सुधीर और समीर के अलावा जी समूह भी इन आरोपों को सिरे से नकार चुका है. 
 
जी न्‍यूज की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, "कांग्रेस सरकार मीडिया को सच बताने से रोक रही है. आज फिर से इमरजेंसी के हालात बने हैं. आज इतिहास का काला दिन है. जब केस कोर्ट में है तो दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के इशारे पर सुधीर चौधरी, समीर अहलूवालिया की गिरफ्तारी की है. सनसनी मचाने, कोलगेट घोटाले को छुपाने और नवीन जिंदल को बचाने के लिए गिरफ्तारी की गई है. ये गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर क्रूर हमला है. चैनल तमाम आरोपों को खारिज करता है. हमारे स्टाफ ने कोई अपराध नहीं किया है."


इस प्रकरण से संबंधित अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Zee Jindal

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...