Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दिल्‍ली गैंगरेप : इंटरव्‍यू दिखाने पर जी न्‍यूज के खिलाफ मुकदमा

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप पीड़ित युवती के फ्रेंड का इंटरव्यू टेलिकास्ट करने के मामले में जी न्यूज चैनल के खिलाफ रात में केस दर्ज कर लिया गया। साउथ दिल्ली के वसंत विहार थाने में दर्ज केस में कहा गया है कि युवक की पहचान उजागर करना गलत है। उसकी पहचान उजागर करने से केस पर तो असर पड़ता ही है, इससे युवती की पहचान भी सार्वजनिक होने का खतरा है। लिहाजा यह गैरकानूनी काम किया गया है।

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप पीड़ित युवती के फ्रेंड का इंटरव्यू टेलिकास्ट करने के मामले में जी न्यूज चैनल के खिलाफ रात में केस दर्ज कर लिया गया। साउथ दिल्ली के वसंत विहार थाने में दर्ज केस में कहा गया है कि युवक की पहचान उजागर करना गलत है। उसकी पहचान उजागर करने से केस पर तो असर पड़ता ही है, इससे युवती की पहचान भी सार्वजनिक होने का खतरा है। लिहाजा यह गैरकानूनी काम किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अभी सेक्शन 228-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरी बातचीत को बारीकी से चेक किया जा रहा है। कई बातें आपत्तिजनक हैं, कई और भी एंगल हैं। इसलिए और भी सेक्शन केस में जोड़े जा सकते हैं। इसी बीच इस बात की जांच की जा रही है कि चैनल पर इंटरव्यू में युवक ने पीसीआर की तीन वैन के बारे में जो कुछ कहा है, वह कितना सही है? पीसीआर को की गई कॉल का वक्त कंट्रोल रूम में रेकॉर्ड है। कॉल के बाद तीनों गाड़ियां कितनी देर में मौके पर पहुंचीं, किस वक्त उस युवक-युवती को अस्पताल के लिए लेकर पुलिस वाले चले, किस वक्त अस्पताल पहुंचे, इस सबकी छानबीन पहले भी हो चुकी है। फिर भी देखा जा रहा है कि मामला क्या है?

पुलिस से इस मामले में कहां-कहां चूक हुई, इसकी जांच जस्टिस उषा मेहरा की कमिटी को भी करनी है। अफसरों का कहना है कि सभी पहलुओं का जवाब तैयार किया जा रहा है। दो सहायक आयुक्तों सहित कई कर्मी सस्पेंड किए जा चुके हैं। अभी और छानबीन चल रही है। जरूरत के हिसाब से आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच यह भी पता चला है कि इंटरव्यू देने वाले युवक के पिता पर यूपी में कई केस रहे हैं। कल युवक के पिता ने चैनल पर कहा था कि इस मामले में सारी सहायता युवती के परिवार को मिल रही है, उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद युवक का इंटरव्यू सामने आ गया। इस एंगल पर भी नजर है। (एनबीटी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...