Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

दिल्‍ली में हुए हादसे में जनवाणी के पत्रकार नितिन समेत चार की मौत

: मृतकों में पत्रकार के पिता-भाई भी शामिल : दिल्‍ली में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में मेरठ से प्रकाशित दैनिक जनवाणी के युवा पत्रकार, उसके पिता व भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है. मेरठ के सरूरपुर थाना के भूनी गांव के रहने वाले राजबीर त्‍यागी (50 वर्ष) अपने बड़े बेटे एवं जनवाणी के पत्रकार नितिन त्‍यागी उर्फ मोनू (26 वर्ष) एवं छोटे बेटे राजदीप उर्फ सोनू (24 वर्ष) तथा गांव के रहने वाले कार चालक जॉनी के साथ दिल्‍ली स्थित बुराड़ी अपने भांजे की शादी में भात देने गए थे.

भात देकर चारों लोग शाम को सेंट्रो कार से वापस मेरठ आ रहे थे. इसी बीच बुराड़ी इलाके के प्रधान एंक्‍लेव स्थित यमुना पुश्‍ता रोड़ पर सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर 10 फुट गहरे नाले में जा गिरी. गाड़ी का शीशा बंद होने से कोई भी कार से बाहर नहीं निकल पाए. स्‍थानीय लोगों ने किसी तरह कार का शीशा तोड़कर चारों लोगों को बाहर निकाला. पर इस बचाव कार्य में काफी देर हो चुकी थी. सभी को अरुणा आसफ अली अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्‍टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही भूनी गांव में कोहराम मच गया. राजबीर की पत्‍नी पूनम कैंसर से पीडि़त हैं. उनके सामने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक साथ अपने पति तथा दो पुत्रों को खो दिया है. सबसे दुखद यह है कि उनके पत्रकार पुत्र निनित की 28 जनवरी को सगाई तथा 1 फरवरी को शादी होनी थी. पर आंगन में खुशियों की शहनाई गूंजने की बजाय मातम शोर पसर गया है. चालक जॉनी की शादी हो चुकी थी. उसका एक तीन साल का पुत्र है. उसे सिर से भी पिता का साया उठ गया है. इस हादसे के चलते पूरे भूनी गांव में शोक की लहर है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...