Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दीपक चौरसिया चबा जाएगा विनोद कापड़ी को! इंडिया न्यूज की टीआरपी में फिर उछाल

दीपक चौरसिया ने हिंदी टीवी न्यूज इंडस्ट्री के ठेकेदार संपादकों को धूल चटा दिया है. जो संपादक लोग टीआरपी को माई-बाप बताकर इसके लिए दिन भर लोटते-फेंकते-लपेटते रहते थे, अब उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है दीपक चौरसिया ने. इस हफ्ते फिर इंडिया न्यूज की टीआरपी बढ़ गई है. अब यह न्यूज चैनल इंडिया टीवी के गर्दन तक पहुंच गया है. हिंदी न्यूज इंडस्ट्री के विश्लेषकों का कहना है कि इंडिया न्यूज और किसी को नहीं बल्कि इंडिया टीवी का नंबर दो का स्थान लेगा.

दीपक चौरसिया ने हिंदी टीवी न्यूज इंडस्ट्री के ठेकेदार संपादकों को धूल चटा दिया है. जो संपादक लोग टीआरपी को माई-बाप बताकर इसके लिए दिन भर लोटते-फेंकते-लपेटते रहते थे, अब उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है दीपक चौरसिया ने. इस हफ्ते फिर इंडिया न्यूज की टीआरपी बढ़ गई है. अब यह न्यूज चैनल इंडिया टीवी के गर्दन तक पहुंच गया है. हिंदी न्यूज इंडस्ट्री के विश्लेषकों का कहना है कि इंडिया न्यूज और किसी को नहीं बल्कि इंडिया टीवी का नंबर दो का स्थान लेगा.

कहने वाले कहते हैं कि रजत शर्मा और विनोद कापड़ी का गिमिक्स खत्म होने की तरफ है. दीपक चौरसिया कभी सबसे बड़े टीआरपीबाज रिपोर्टर हुआ करते थे और अब ये हिंदी न्यूज चैनलों के सबसे बड़े टीआरपीबाज एडिटर इन चीफ हो चुके हैं. इस शख्स ने देखते ही देखते एक अदने से चैनल को आशुतोष, अजीत अंजुम, सुधीर चौधरी के चैनलों से आगे पहुंचा दिया. अब इंडिया टीवी को पछाड़ने की पूरी तैयारी कर ली है.

जी न्यूज, न्यूज24, आईबीएन7, एनडीटीवी आदि को पीछे करने वाले इंडिया न्यूज और इंडिया टीवी के बीच बहुत कम का फर्क रह गया है. वैसे भी इंडिया टीवी नंबर दो से फिसल कर नंबर तीन पर आ चुका है. चौथे नंबर पर है इंडिया न्यूज. ऐसे में माना जा रहा है कि इंडिया टीवी का ढलान और इंडिया न्यूज का उठान, दोनों एक ही मंजिल की तरफ अग्रसर हैं. इस हफ्ते एबीपी न्यूज ने नंबर दो की पोजीशन हासिल की है.

अड़तीसवें सप्‍ताह की टीआरपी में आजतक लगातार नम्‍बर एक की कुर्सी पर काबिज है. इंडिया टीवी की हालत लगातार पतली होती जा रही है. कभी टॉप टेन से बाहर रहा चैनल इंडिया न्‍यूज अब उसके सीने तक पहुंच कर उसे पीछे छोड़ने की तरफ बढ़ रहा है. एबीपी न्यूज ने खुद को नंबर दो की कुर्सी पर काबिज कर रखा है. इंडिया टीवी लगातार तीसरे स्‍थान पर बना हुआ है. उसकी टीआरपी में भी गिरावट आई है. दीपक चौरसिया ने इंडिया न्‍यूज को टॉप फोर में पहुंचा दिया है तथा इस नम्‍बर पर लगातार मजबूत होते जा रहे हैं. इसने जी न्‍यूज, न्यूज24, एनडीटीवी और आईबीएन7 जैसे जमे जमाए चैनलों को पछाड़ दिया है. 38वें हफ्ते की टीआरपी का चार्ट यूं है….

WK 38 2013, (0600-2400)

Tg CS 15+, HSM:

1- Aaj Tak 19.7 up 0.8

2- ABP News 14.6 up 1.1

3- India TV 14.3 dn 0.1

4- India news 10.4 up 1.8

5- ZN 8.2 dn 0.9

6- News 24 7.5 dn 0.9

7- IBN 7.1 dn 0.6

8- NDTV 6.6 dn 0.4

9- Samay 4.8 up 0.2

10- Tez 2.9 dn 0.4

11- DD 2.2 dn 0.4

12- Live India 1.6 dn 0.3


Tg CS M 25+ABC

1- Aaj Tak 20.7 up 0.7

2- ABP News 14.9 up 1.7

3- India TV 13.8 dn 0.2

4- India news 10.1 up 1.4

5- ZN 9.0 dn 1.0

6- IBN 7.6 dn 0.5

7- NDTV 7.1 dn 0.6

8- News24 7.0 dn 0.6

9- Samay 3.4 dn 0.3

10- Tez 2.8 dn 0.3

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...