Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दुष्‍कर्म पीडिता को इंसाफ दिलाने के लिए ट्राई सिटी के पत्रकारों ने ली शपथ

ट्राई सिटी प्रेस क्लब (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) ने दिल्ली में चलती बस मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घोर भर्त्‍सना की है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जब तक पीडि़ता को इंसाफ नहीं मिल जाता उसके समर्थन में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में प्रदर्शन जारी रखे जाएं। क्लब के सदस्यों ने कैंडल जला संकल्प लिया कि इंसाफ की इस लड़ाई में पत्रकार अपनी भूमिका से पीछे नहीं हटेंगे। ढकौली (जीरकपुर) के कंफोर्ट बेक्वट हाल में शनिवार को हुई बैठक में दो दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक ट्राईसिटी प्रेस क्लब की अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

संतोष गुप्ता ने आह्वान किया कि पत्रकार अपनी कलम से ऐसे जघन्‍य अपराधों को रोकने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करें। उन्होंने कहा दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालतों में हो और सबूतों के आधार पर उसका फैसला जल्द से जल्द आए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि यह नजीर ऐसे होने वाली घटनाओं को रोक सके। क्लब के महासचिव एम विक्रांत शर्मा ने कहा बलात्कार कि बढ़ती वारदातों ने समाज के तंत्र को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली की इस घटना को अगर मीडिया इस तरह नहीं उभारता तो यह भी सामान्य दुष्कर्म की घटना ही रहती। दिल्ली में इस साल छह सौ से ज्यादा ऐसी घटनाएं हो चुकी है लेकिन एकाध को छोड़ किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है। मीडिया ने अपने धर्म का निर्वहन कर समाज में जागरूकता को पैदा करने का जो काम किया है उसी का नतीजा है कि सभी आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, संसद,नार्थ ब्लाक-साउथ ब्लाक से लेकर  राजपथ पर उमड़े जनसमूह ने इस बाबत कानून में बदलाव का रास्ता बना दिया है।

वरिष्ठ साहित्यकार सुशील बंसल शील ने कहा कि दिल्ली की घटना से नारी जाति शर्मसार हुई है लेकिन लोगों के अथाह समर्थन से उसे संबल मिला है। बैठक में क्लब के वरिष्ठ उप प्रधान विजय धीमान पिंजोर, उप प्रधान विजय हंस, सचिव सूरज राय चोपड़ा, सह सचिव हरकेश एरी, वित्त सचिव टीडी पांडे, सोहन लाल बंगोत्रा, विनोद शर्मा, संगठन सचिव संजीव हरी, प्रेस सचिव सुखविंदर सिंह सुक्खी पत्रकार बीएस अशोक, देव कीर्ति गुड्डू, पवन कुमार, अमित सेठी, संता सिंह, एस एल गोयल, सुशील बंसल शील, सौरव, अतुल, नरेंद्र राय, आरके विक्रम शर्मा और महेंद्रसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...