Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

देखिए, जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस की एक और गलती

बनारस-इलाहाबाद के कई अखबारों के पीडि़तों एवं प्रताडि़तों से तैयार जनसंदेश टाइम्‍स की टीम की गलतियां पाठकों के लिए मुश्किल का सबब बन रही हैं. टीम ही ऐसी है कि अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद भी ढंग से त्रुटिहीन अखबार नहीं निकाल पा रही है. न्‍यूज सेंस की बात अगर छोड़ भी दें तो एक दिन भी ढंग का अखबार पाठकों को नहीं मिल रहा है. आशीष बागची के संपादकत्‍व में चल रहा यह अखबार रोज कुछ ना कुछ नया कर रहा है, जिससे अखबार की किरकिरी हो रही है. ताजा मामला इसी यूनिट से जुड़े इलाहाबाद का है.

अखबार ने अपने पहले पेज पर सिंगल कॉलम में पीसीएस के रिजल्‍ट के बारे में खबर प्रकाशित की है. पहले पेज पर खबर का कुछ भाग देने के बाद शेष के 13 नम्‍बर पेज पर लिखा गया है. पर जब पाठक 13 नम्‍बर पेज पर जाता है तो इस हेडिंग के नीचे कोई और खबर मिलती है. इलाहाबाद प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी का हब माना जाता है, लिहाजा पीसीएस की परीक्षा देने वाले तमाम लोग अखबार में प्रकाशित आधी अधूरी सूचना को लेकर परेशान हुए. अखबार की जमकर किरकिरी हुई.

जाहिर है कि जो भी पाठक वर्ग होगा, अखबार की ऐसी गलती को देखकर इससे दूर ही होगा. सूत्रों का कहना है कि बनारस में भांग खाकर बैठे संपादकीय के लोगों से आए दिन इस तरह की गलतियां होती ही रहती हैं. इलाहाबाद एडिशन भी बनारस से ही प्रकाशित होता है और ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता है जब अखबार बिना किसी गलती के प्रकाशित हो जाए. इसका सीधा सा कारण है कि यहां क्‍वालिटी के लोगों को रखे जाने की बजाय नातेदारों, रिश्‍तेदारों, परिचितों, पीडि़तों और प्रताडि़तों को रखा गया है. हिंदुस्‍तान अखबार का ज्‍यादातर कूड़ा कचरा ही जनसंदेश टाइम्‍स का हिस्‍सा बन गया, जिससे हिंदुस्‍तान की स्थिति तो सुधर गई, पर जनसंदेश टाइम्‍स का बंटाधार हो गया. आप भी देखिए खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...