Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

देवबंद में उपद्रवियों ने मीडिया को बनाया निशाना, मारपीट के बाद कैमरा तोड़ा गया

सहारनपुर। सिपाही के डंडे से चोट लगने के बाद एक फल विक्रेता की मौत ने मंगलवार को देवबंद में अराजक माहौल पैदा कर दिया। यहां जमकर उपद्रव हुआ। गुस्साई भीड़ ने एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्‍शा। कई मीडियाकर्मियों को पीटा गया, उन पथराव किया गया, उनके कैमरे तोड़ दिए गए। कई मीडियाकर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में पांच लोगों को अरेस्‍ट किया गया है, अन्‍य उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

हालत काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जवाब में भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव कर शुरू कर दिया। इससे बाला सुंदरी मेले में भगदड़ मच गई। उपद्रवियों ने डाक बंगले को भी आग के हवाले कर दिया। बवाल में डीएसपी, एसओ देवबंद समेत दो दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। देर रात धारा 144 लगाने के साथ ही मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जिलों के साथ ही कई कंपनी पीएसी भी तलब कर ली गई।

मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी अफजाल (40) नगर के एमबीडी चौक पर फलों की रेहड़ी लगाता थे। परिजनों का आरोप है कि शाम सात बजे एक सिपाही ने रेहड़ी हटाने के लिए उसे डंडा मारा, जिससे चलते उसकी मौत हुई गई। इस पर देवबंद में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों ने साथ मिलकर शव को एमबीडी चौक पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोग शव को उठाकर हाइवे पर ले आए। आलाधिकारियों ने ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर पेट्रोलिंग कार में आग लगा दी। एक दर्जन से अधिक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। दर्जनों दुकानों में तोड़फोड़ की गई। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...