देवास : प्रेस क्लब देवास के नाम पर कुछ लोगों द्वारा बरसों से देवास शहर में झांकी जमाई जा रही थी। बड़े समय से ये मांग हो रही थी कि देवास प्रेस क्लब से कतिपय लोगों का कब्ज़ा हटा कर क्लब का विस्तार किया जाए। प्रेस क्लब द्वारा पिछले पांच वर्षों से ना तो कोई मीटिंग ली गयी और ना ही विस्तार किया गया। चूँकि देवास के आद्योगिक शहर है इस कारण यहाँ पर पत्रकारों को कई बार बड़ी बड़ी कंपनियों में “संबध” बढ़ाने के लिए बुलाया जाता है।
इस मामले में प्रेस क्लब के गिने चुने सदस्य जम कर मजे लूटते रहे। इनमें से कुछ सदस्य तो सक्रिय भी नहीं रहे, पर जब किसी प्रेस कांफ्रेंस की बारी आती है तो वरिष्ठ बन कर बैठने का मौका नहीं चूकते हैं। अब दैनिक जागरण के देवास प्रतिनिधि ने समझा बुझा कर प्रेस क्लब के सदस्यों को बता दिया है कि ये सब लम्बे समय तक नहीं चल पायेगा, नए पत्रकारों को भी क्लब में शामिल करना ही होगा।
सूत्र बताते हैं कि अब विस्तार की योजना पर काम हो रहा है। कुछ ही माह में नए सदस्यों को जोड़ा जायेगा। प्रेस क्लब देवास के लोगों की अब तक की कार्यप्रणाली कुछ लोगों के गले नहीं उतरी, आज तक देवास प्रेस क्लब ना तो किसी पत्रकार को कोई सुविधा दिला सका ना ही खुद के बैठने के लिए जगह बना सका। यहाँ तक कि कुछ लोगों का आरोप है कि समस्त पत्रकारों की और से कुछ सदस्य शहर और कंपनियों में वसूली भी करते रहे हैं। बरहाल ये सब लम्बे समय तक नहीं चल सकेगा, अब आशा बनी है कि देवास प्रेस क्लब भी इंदौर प्रेस क्लब की तरह कुछ करके दिखा सकेगा।
सौरभ सचान
ब्यूरोचीफ
दैनिक अवंतिका






