देहरादून से लांच होने जा रहे दैनिक जनवाणी से दो लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. दैनिक जागरण, हरिद्वार से इस्तीफा देकर राहुल देव ने दैनिक जनवाणी का दामन थाम लिया है. वे विज्ञापन विभाग में कार्यरत थे. जागरण प्रबंधन ने उन्हें बहुत रोकने की कोशिश की परन्तु सफल नहीं हो पाए. दैनिक जागरण से ही कुछ समय पहले तक जुड़े रहे अमित डेविड ने भी दैनिक जनवाणी ज्वाइन कर लिया है. दूसरे अन्य अखबारों से भी लगातार कई लोग दैनिक जनवाणी के साथ जुड़ रहे हैं.





