Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘दैनिक जागरण’ का कमाल, स्थानांतरित अधिकारी हुए बहाल

‘दैनिक भाष्कर’ के पटना से प्रकाशित होने की आहट के बाद पटना से प्रकाशित होने वाले तमाम हिन्दी अखबारों में प्रतिस्पर्धा की होड़ और समाचारों पर पैनी नजर रखने के दावे किए जा रहे हैं। यह पैनी नजर कैसी है इसका उदाहरण दिखा पटना से प्रकाशित ‘दैनिक जागरण’ के शुक्रवार को प्रकाशित अंक के 11वें नंबर पृष्ठ पर। ‘नक्सलियों का नेटवर्क तोड़ेगी पुलिस’ शीर्षक समाचार में इस अखबार ने एक ऐसे आईपीएस अधिकारी को मगध रेंज का डीआईजी और उन्हें लगातार घटनास्थल पर कैंप करने की बात लिखी है जिस अधिकारी का छह माह पूर्व ही तबादला हो चुका है। 

‘दैनिक जागरण’ ने लिखा है कि ‘मगध रेंज के डीआईजी नैयर हसनैन खान घटना स्थल पर लगातार कैंप कर रहे हैं। जबकि नैयर हसनैन खान का तबादला बीते जुलाई माह में हो गया और वो जुलाई में ही केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिए गए थे। वर्तमान में वह एसएसबी में तैनात हैं। उनकी जगह पूर्णिया के डीआईजी बच्चू सिंह मीणा को मगध रेंज का नया डीआईजी बनाया गया। पर यह अनुभहीन और अल्पज्ञान पत्रकारिता का ही कमाल है कि छह माह पूर्व स्थानांतरित अधिकारी को फिर से वहां का डीआईजी घोषित कर दिया। 
गौरतलब है कि बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना अंतर्गत टंडवा रोड में बीते मंगलवार को नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से राज्य के आला पुलिस अधिकारी वहां कैंप कर रहें हैं। 
 
पटना से एक पत्रकार की रिपोर्ट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...