Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक जागरण के पत्रकार जुबेर अहमद के गोदाम पर छापेमारी

चंदौली जिले से खबर है कि मुगलसराय में दैनिक जागरण में संवाद सूत्र के रूप में काम करने वाले जुबेर अहमद के रिहाइशी बस्‍ती में संचालित हो रहे हड्डी और चमड़े के गोदाम पर सीओ और एसडीएम सदर के नेतृत्‍व में छापेमारी हुई. इस गोदाम का संचालन जुबेर का परिवार करता है. जबकि दैनिक जागरण के ब्‍यूरोचीफ इस बात से इनकार करते हैं कि जुबेर उनके अखबार से जुड़े हुए हैं. जानकारी के अनुसार मुगलसराय के कसाब महाल में पशुओं के हड्डी और चमड़े का कारोबार होता है. इस मामले में स्‍थानीय लोगों ने दर्जनों बाद इसकी शिकायत की, परन्‍तु अखबार की हनक के चलते पुलिस एवं प्रशासन कार्रवाई करने से हमेशा हिचकता रहा है.

बताया जा रहा है कि इस बार लगातार लिखित शिकायत के बाद उक्‍त गोदाम की जांच की गई. परन्‍तु बताया जा रहा है कि दैनिक जागरण के ब्‍यूरोचीफ के दबाव में प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे ठीक ठाक करार दिया. जबकि रिहायशी इलाके के बीच गोदाम चलाना कानूनन गलत है. इस बारे में जब दैनिक जागरण के प्रभारी विजय सिंह जूनियर से बात की गई तो उनका कहना था कि जुबेर नाम का कोई पत्रकार लिखा-पढ़ी में हमारे यहां काम नहीं करता. मुगलसराय के लोग किससे काम कराते हैं इससे उनका कोई मतलब नहीं है.

जाहिर सी बात है कि जागरण तमाम ऐसे लोगों से काम लेता है, जो किसी लिखा पढ़ी में उसके कर्मचारी नहीं होते हैं. ये लोग इनके लिए गलत तरीके से वसूली करते रहते हैं. अभी कुछ दिन पहले ऐसे ही मामले में दैनिक जागरण की काफी छीछालेदर हुई थी, जब जागरण का एक पत्रकार पशु तस्‍करी के आरोप में पकड़ा गया था. जागरण ने उससे पूरी तरह से पल्‍ला झाड़ लिया था. विजय सिंह जूनियर का कहना है कि उनका ऐसी किसी बात से मतलब नहीं है कि कौन काम कर रहा है. जाहिर है जब खुद ब्‍यूरोचीफ दारू पीकर वरिष्‍ठों से बदतमीजी करने के आरोप में कभी फोर्स लीव पर भेजा जा चुका हो, उससे इससे ज्‍यादा की उम्‍मीद भी क्‍या की जा सकती है कि कौन और कैसे लोग काम कर रहे हैं. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...