दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि सिटी चीफ आमिर अवस्थी को लम्बी छुट्टी पर भेज दिया गया है. आमिर को बीचे 28 नवम्बर को छुट्टी पर भेजा गया है. हालांकि उनको कब तक तथा किसलिए छुट्टी पर भेजा गया है इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है. वैसे अपुष्ट रूप से चर्चा है कि कुछ आरोपों के बाद आमिर को प्रबंधन ने लम्बे अवकाश पर भेज दिया है. वे कब तक लौटेंगे ये भी स्पष्ट नहीं है. सूत्र बता रहा हैं कि किसी बात को लेकर प्रबंधन उनसे काफी नाराज था. हालांकि संपादकीय प्रभारी सिटी इंचार्ज को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं परन्तु अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं.





