Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण वाले कल खंडन छापेंगे और जिसे मृतक बताया उसके दीर्घायु की कामना करेंगे

 जी हां, इस तरह के घनघोर अपराध जागरण वाले करते रहते हैं पर इनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि इनकी चमड़ी बहुत मोटी है, पैसे का अंबार है, सत्ता में सिर पैर जोड़कर सरकार हैं… सो, इनकी अराजकता कायम है, अराजकता जारी है… बरेली से सूचना है कि दैनिक जागरण ने एक जिंदा आदमी को मार दिया. जब परिजन आपत्ति करने जागरण आफिस पहुंचे तो वहां संपादक प्रबंधक ने कल खंडन छापने और दीर्घायु कामना प्रकाशित करने की बात कह कर सबको संतुष्ट करने की कोशिश की.

पीलीभीत में कल बस दुर्घटना हुई. सात लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. सबने सही खबर छापी लेकिन दैनिक जागरण ने एक घायल को भी मरा घोषित करते हुए मरने वालों की संख्या आठ प्रकाशित कर दी. घायल के परिजनों ने दैनिक जागरण आफिस पहुंचकर इस तरह की घटिया हरकत पर और जिंदा आदमी को मरा बताने वाली खबर पर सख्त आपत्ति की. परिजनों के प्रबल विरोध से जागरण वालों के हाथ पांव फूल गए.

सीजीएम एएन सिंह ने माफी मांगी और कहा कि कल खंडन छापेंगे हम लोग. जिसको आज मरा बताया है, उसकी दीर्घायु की कामना करेंगे. तरह तरह से समझाए जाने के बाद परिजन वहां से लौट आए और अब कल के अखबार की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उधर, घायल को मरा पढ़ने के बाद घायल के परिचित उसके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं. पर जब उन्हें हकीकत बताया जा रहा है तो वे जागरण को कोस रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...