Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

दैनिक पहुना और क्रांतिकारी संकेत में खुली जंग, एक दूसरे के कर्मचारी को तोड़ने की कोशिश

छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के दो स्थानीय अखबारों के बीच प्रतिस्पर्धा अब जंग में तब्‍दील हो चुकी है। हाल में शुरू हुए दो रंगीन अखबार 'दैनिक पहुना' और 'क्रांतिकारी संकेत' में एक दूसरे को पीछे धकेलने की होड़ लगी हुई है। इससे पत्रकारों की भी बल्‍ले-बल्‍ले है। दोनों अखबारों के मालिक एक दूसरे के कर्मचारियों को तोड़कर अपने साथ शामिल करने की कोशिश में सारी हदें पार करने पर तुले हैं। इससे बड़े बैनर के अखबार के कर्मचारी भी अब अछूते नहीं रहे हैं।

,क्रांतिकारी संकेत ने जब अपने रिलांचिंग के होर्डिंग्‍स लगाए तब दैनिक पहुना ने मैदान में पहले आगाज कर उससे आगे निकलने में सफलता अर्जित कर ली। इसके बाद क्रांतिकारी संकेत के कई कर्मचारी भी दैनिक पहुना जा पहुंचे, जिसके चलते क्रांतिकारी संकेत को लांच होने में काफी ज्‍यादा वक्‍त लग गया। अब यही प्रतिस्‍पर्धा इन दोनों के बीच जंग के रूप में तब्‍दील हो चुकी है। दोनों अखबार एक दूसरे पर हावी होने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। दैनिक पहुंना के एक मात्र पंज कंपोजर को तोड़ने के लिए क्रांतिकारी संकेत ने मुंहमांगी तनख्‍वाह देने की भी पेशकश की है। वहीं तल्‍ख मिजाज के दैनिक पहुना के प्रधान संपादक ने भी क्रांतिकारी की लुटिया डूबोने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, मुकाबला रोमांचक है.. देखना है कि आगे और क्‍या-क्‍या होता है।

राजनांदगांव से विक्रम बाजपेयी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...