नईदुनिया के इन्दौर संस्करण में लंबे समय से रीजनल डेस्क देख रहे कृष्णपाल सिंह जादौन को कोऑर्डिनेशन डेस्क का इंचार्ज बना दिया गया है। उन्हें नईदुनिया समूह के सभी संस्करणों और ब्यूरो से मिलने वाली महत्वपूर्ण खबरों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वे जागरण ग्रुप की सेंट्रल डेस्क से भी कोऑर्डिनेट करेंगे। नईदुनिया में इसे जादौन की पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है जो उन्हें प्रधान सम्पादक श्रवण गर्ग का पुराना विश्वासपात्र होने के कारण मिली है, क्योंकि वे गर्ग के साथ पूर्व में दैनिक भास्कर में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और वहां उनकी गिनती गर्ग के खास लोगों में होती थी।





