Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नक़वीजी के इस कदम से हमारे जैसे बहुत से लोग फिलहाल आश्‍वस्‍त हो सकते हैं

Abhishek Srivastava : … तो मित्रो, काशी बनाम नरेंदरभाई की बेमेल लड़ाई में हिंदी पत्रकारिता जगत से पहला शहीद होने वाला भी संयोग से एक मूर्धन्‍य बनारसी ही है। सुबह-सुबह पता चला कि नरेंद्ररभाई ने दुनिया की जो सबसे बड़ी अदालत रजत शर्मा के आंगन में लगाई थी, उस संबंध में श्री क़मर वहीद नक़वी ने किसी विवाद के चलते अपना इस्‍तीफ़ा शर्मा को सौंप दिया है। विद्यार्थी परिषद के पुराने सेवक रहे शर्मा ने स्‍वाभाविक तौर पर इस्‍तीफ़ा स्‍वीकार भी कर लिया है।

Abhishek Srivastava : … तो मित्रो, काशी बनाम नरेंदरभाई की बेमेल लड़ाई में हिंदी पत्रकारिता जगत से पहला शहीद होने वाला भी संयोग से एक मूर्धन्‍य बनारसी ही है। सुबह-सुबह पता चला कि नरेंद्ररभाई ने दुनिया की जो सबसे बड़ी अदालत रजत शर्मा के आंगन में लगाई थी, उस संबंध में श्री क़मर वहीद नक़वी ने किसी विवाद के चलते अपना इस्‍तीफ़ा शर्मा को सौंप दिया है। विद्यार्थी परिषद के पुराने सेवक रहे शर्मा ने स्‍वाभाविक तौर पर इस्‍तीफ़ा स्‍वीकार भी कर लिया है।

ऐसा लगता था कि हिंदी के संपादकों ने अपनी रीढ़ बेच खाई है, लेकिन नक़वीजी के इस कदम से हमारे जैसे बहुत से लोग फिलहाल आश्‍वस्‍त हो सकते हैं। अभी पिक्‍चर बाकी है। जिस तरीके से इंडिया टीवी पर नरेंद्ररभाई का इंटरव्‍यू स्‍वयंसेवक शर्मा ने और आज तक पर राहुल बाबा का इंटरव्‍यू मुख्‍तार-अफ़जाल के राजनीतिक सलाहकार (संभवत: रिश्‍तेदार भी) जावेद अंसारी ने लिया है, वह हिंदी के मीडिया की तह में घुस चुकी सड़ांध का बजबजाता नमूना है।आगे और सिर कटेंगे, और इस्‍तीफे होंगे। इस क्रम में उन्‍हें भी गौर से पहचाने जाने की ज़रूरत होगी जो नाखून कटाकर शहीद बनने की फि़राक में हैं।

फि़लहाल मैं खुश हूं कि मैंने पिछले महीने अपने विवेक की आवाज़ पर नक़वीजी से किया एक वादा तोड़ कर इंडिया टीवी का चुनावी असाइनमेंट ठुकरा दिया और दो अन्‍य स्‍वयंसेवक चैनलों की तकरीबन मिल चुकी नौकरी के लिए अपने कदम दहलीज़ से ही वापस खींच लिए। कैसे दिन आने वाले हैं, इसका अंदाज़ा मुझे पहले से था। अभी तो बस ट्रेलर है। देखते जाइए…

पत्रकार और एक्टिविस्ट अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.

मूल खबर…

रजत शर्मा-नरेंद्र मोदी में अनैतिक डील के खिलाफ इंडिया टीवी के चीफ एडिटर नकवी ने दिया इस्तीफा

xxx

रजत शर्मा के प्रायोजित अदालती कार्यवाही को नकवी ने लात मार दिया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...