सम्पादक, भड़ास4मीडिया मैं आपके माध्यम से बताना चाहता हूं कि दिवाली पर इस बार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय द्वारा किस तरह पत्रकारों के साथ भेदभाव किया गया. यह काम किसके द्वारा किया गया इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कई पत्रकारों को अपमानित करने का काम सांसद कार्यालय द्वारा जरूर हुआ. सांसद नवीन जिन्दल द्वारा जो दिवाली गिफ्ट कैथल और पुडरी में पत्रकारों को भेजे गये, उनमें पत्रकारों के चेहरे देखकर भेदभाव किए गए.
सांसद की तरफ से कई खास पत्रकारों को तो मिठाई के साथ एक-एक कंबल दिया गया, पर ज्यादातर पत्रकारों को महज एक-एक मिठाई का डब्बा भेजा गया, जिससे कई पत्रकारो ने इसे अपनी निरादर ही समझा. तमाम पत्रकारों ने तो सांसद के मिठाई के डिब्बे वापस भिजवा दिये हैं, क्योंकि जिन पत्रकारों के साथ भेदभाव किया गया वो सभी पत्रकार सक्रिय पत्रकार बताये जाते हैं. इनमें से कई पत्रकार तो चैनलों से जुडे़ हैं. इस बात को लेकर कई पत्रकारों में रोष है कि जिस तरह पत्रकारों से भेदभाव किया गया है, वह अनुचित है. नाराज पत्रकार अब सांसद कार्यालय की खबरों को प्रमुखता ना देने का मन बना रहे हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






