नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के खिलाफ सीबीआई द्वारा मामला दर्ज करने संबंधी दायर याचिका के संबंध में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि जिंदल ने न्यूज ब्रॉडकास्टिग स्टैडर्ड अथॉरिटी (एनबीएसए) के समक्ष चल रही सुनवाई को प्रभावित करने की कोशिश की थी।
जी न्यूज द्वारा जिंदल की कंपनी से पैसे मागे जाने के मामले की सुनवाई एनबीएसए के समक्ष चल रही है। विशेष सीबीआई जज धर्मेश शर्मा ने जी न्यूज की तरफ से पेश अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला 16 जनवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है। जी न्यूज का आरोप है कि नवीन जिंदल ने एनबीएसए के चेयरमैन को बुलाकर उसके समक्ष चल रही सुनवाई को प्रभावित करने की कोशिश की है।
जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-






