Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

नशेड़ी इंस्‍पेक्‍टर की बेकाबू कार ने ईटीवी के कैमरामैन की जान ली, छह अन्‍य को रौंदा

: चार की हालत गंभीर : रायपुर में नशे की हालत में तेजरफ्तार गाड़ियां मौत की सबब बनती जा रही हैं…जिससे आए दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी में हादसे होते रहते हैं..एक ऐसे ही हादसे में गुरुवार रात ईटीवी के कैमरामैन संजय दास को अपनी जान गंवानी पड़ी है..राजधानी के तेलीबांधा के एक पोल्ट्री फॉर्म के पास गुरुवार की रात 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने संजय दास सहित सात लोगों को कुचल दिया.. इसमें ईटीवी के कैमरामैन संजय दास की मौके पर ही मौत हो गई..कार आरपीएफ का इंस्पेक्टर राजेश वर्मा चला रहा था.. घायलों में चार की हालत गंभीर है.

दुर्घटना के बाद भीड़ ने पीछा कर इंस्पेक्टर को कार समेत पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.. आरपीएफ इंस्पेक्टर नशे में धुत था.. दुर्घटना के बाद संजय दास कार समेत 100 मीटर तक घसीटते चले गए.. इंस्पेक्टर ने यदि मौके पर ही कार रोक दी होती तो शायद संजय की जान बच जाती.. संजय का शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा था.. बाद में एंबुलेंस से शव को अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया.. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है.. देर रात तक घटना को लेकर गहमागहमी होती रही.

कैमरामैन संजय दास की मौत की खबर मिलने पर अबेडकर अस्पताल पहुंचे कई मीडियाकर्मी रो पड़े.. संजय का अन्य लोगों से अच्छा परिचय था..उसने एक-दो दिन पहले ही फेसबुक में अपना एकाउंट खोला था.. यातायात पुलिस इन दिनों राजधानी में सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है.. ऐसे में राजधानी में लगातार दो दिन में तेज रफ्तार के कारण दो हादसों ने पुलिस की सुरक्षा सप्ताह की पोल खोल दी है.. घटनाओं से साफ है कि रात में तेज रफ्तार वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं.. खास मौके पर तो यातायात पुलिस देर रात तक तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करती है, लेकिन इन दिनों देर रात तक न तो यातायात पुलिस सड़कों पर नजर आ रही है और न ही उनका इंटरसेप्टर वाहन..ऐसे में संजय की मौत से रायपुर के मीडियाकर्मी काफी आहत हैं.

आरके गांधी की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...