नेशनल दुनिया, नोएडा से खबर है कि विक्रम शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर स्टाफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. विक्रम ने अपनी नई पारी नोएडा में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. विक्रम को आलोक मेहता का नदजीकी माना जाता था. वे नेशनल दुनिया से पहले नई दुनिया को भी अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे इसके पहले भी महामेधा समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
नेशनल दुनिया, गाजियाबाद से अजय औदिच्य ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर स्टाफ रिपोर्टर थे. अजय को रवि अरोड़ा का खास माना जाता था. बताया जा रहा है कि अजय पर पंजाब केसरी में विज्ञापन घोटाला करने पर मामला भी दर्ज है. नेशनल दुनिया में इन्हें रवि अरोड़ा ही लेकर आए थे. बताया जा रहा है कि निजाम बदलने के बाद अजय अपने को फिट नहीं पा रहे थे. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन भी इनके कई प्रकरणों की जांच कराने की तैयारी कर रहा था, जिसके चलते इन्होंने इस्तीफा दे दिया. सूत्रों का कहना है कि अजय युग करवट ज्वाइन करने जा रहे हैं.






