मीडियाकर्मियों के लिए बड़ी खबर है. एंजल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड एक नेशनल न्यूज चैनल लांच करने जा रहा है. 'न्यूज प्लस' के नाम से लांच होने जा रहे इस चैनल में सारी तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं. पत्रकारों तथा गैर पत्रकार कर्मचारियों की भर्ती भी शुरू हो चुकी है. नोएडा के सेक्टर 110 में इस चैनल का ऑफिस तैयार हो रहा है. संभावना है कि मार्च में इस चैनल की लांचिंग कर दी जाएगी. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन बड़े पत्रकारों को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है.
एंजल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक बृजेश कुमार हैं. मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले बृजेश कुमार का रियल एस्टेट का व्यवसाय है. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन चैनलों की भेड़चाल में शामिल होने की बजाय कंटेंट के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है.






