Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

न्यूज चैनल के सम्पादक के कहने पर दिया आसाराम के खिलाफ बयान: भोलानंद

एक राष्ट्रीय टीवी चैनल में आसाराम के जम्मू आश्रम में तीन बच्चों के कंकाल दफन होने का दावा करने वाला भोलानंद पुलिस के सामने अपने बयान से पलट गया. उसने चैनल के सम्पादक और रिपोर्टर पर ही उसे बयान देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. भोलानंद ने पुलिस रिमांड में दिये बयान में कहा है कि उसे आश्रम मे कंकाल की कोई जानकारी नहीं है. चैनल के संपादक और रिपोर्टर ने उन्हें डायरी लिखकर दी थी कि ये बयान दे दो तो तुम मशहूर हो जाओगे. मैने बहस के बीच तैश में आकर ये बयान दे दिया जबकि इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है. अदालत ने इस मामले में पुलिस को जांच कर सच्चाई पता लगाने का आदेश दिया है.

भोलानंद ने जम्मू पुलिस के समक्ष बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया था. भोलानंद पर जम्मू के भगवती नगर में रहने वाले युवक विक्रांत शर्मा उर्फ विक्की ने आश्रम में कंकाल रखने के लिए उसे रिश्वत की पेशकश का आरोप लगाया था. उसने एसएसपी और जज के सामने अपनी और भोलानंद की बातचीत की फोन रिकार्डिंग की सीडी पेश की थी. इस रिकार्डिंग में भोलानंद ने विक्की से कब्र से कंकाल निकालकर उसे आश्रम में दफनाने के लिए मोटी रकम देने की पेशकश की है. उस समय भोलानंद ने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए समर्पण कर रहा है और उसने पहले जो कहा वह सच है.
 
पुलिस का कहना है कि भोलानंद बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. उसके कई बार बयान बदलने की वजह से उस पर इतनी जल्दी यकीन नहीं किया जा सकता. वह न्यूज चैनल के सम्पादक के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं पेश कर सका है. पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है. शनिवार को उसकी पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस उसे फिर कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...