Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

न्‍यूज एक्‍सप्रेस के ‘ऑपरेशन सौदा’ ने खोली दिल्‍ली-एनसीआर के सुरक्षा की पोल

अंदर की खबर दिखाने वाले न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल ने देश की सुरक्षा में सेंध को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। न्यूज़ एक्सप्रेस की टीम अपने स्टिंग ऑपरेशन 'ऑपरेशन सौदा' के जरिए देश के सामने ये सच्चाई लाई है कि किस तरह पुलिस की लापरवाही से दिल्ली-एनसीआर के किसी भी इलाके में खूंखार आतंकवादी किराए पर आसानी से मकान ले सकते हैं। न्यूज एक्सप्रेस की टीम ने दिल्ली-एनसीआर के पांच थानों ग्रेटर नोएडा में कासना एच्छार चौकी, ग़ाजियाबाद के शास्त्री नगर थाना, दिल्ली में सरिता विहार थाना, नोएडा सेक्टर-92 की पुलिस चौकी, और वसुंधरा ग़ाज़ियाबाद थाने की पोल खोली है।

इन सभी थानों में तैनात पुलिस बड़े-बड़े आतंकियों का वेरिफिकेशन चंद रुपये लेकर कर देती है। पुलिस की ये लापरवाही तब है जब पुलिस ये बात अच्छी तरह जानती है कि आतंकियों का स्लीपर सेल लोगों के साथ घुल-मिलकर इसी तरह काम करता है। ग्रेटर नोएडा की कासना एच्छर चौकी की पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी रियाज़ भटकल की तस्वीर लगे वेरिफिकेशन फॉर्म पर मामूली आनकानी के बाद 200 रुपये लेकर मुहर लगा दी। गाजियाबाद के शास्त्री नगर थाने की पुलिस भी किराए के लिए लश्कर-ए-तैयब्बा और हूजी से जुड़े खतरनाक मोहम्मद अकरम की लगी तस्वीर वाले फॉर्म पर 300 रुपये लेकर मुहर लगा दी।

न्यूज़ एक्सप्रेस की टीम ये जानना चाहती थी कि क्या ग़ाजियाबाद पुलिस की तरह दिल्ली पुलिस भी मोहम्मद अकरम को नहीं पहचानती, इसके लिए टीम सरिता विहार थाने पहुंची। वहां भी पुलिस मोहम्मद अकरम जैसे खूंखार आतंकी को नहीं पहचान पाई और 200 रुपये में उसकी तस्वीर लगी फॉर्म का वैरिफिकेशन कर दिया। वहां क़तील सिद्दिकी की तस्वीर लगे फॉर्म का भी पुलिस ने वैरिफिकेशन कर दिया। नोएडा सेक्टर-92 की पुलिस चौकी ने भी 300 रुपये में रियाज भटकल के साथ-साथ डॉक्टर जाफर इकबाल की तस्वीर लगी फॉर्म को वेरिफाई कर दिया। वसुंधरा ग़ाज़ियाबाद के थाने ने भी लश्कर-ए-तैयब्बा से जुड़े मज़हर इकबाल जैसे खूंखार आतंकी की तस्वीर लगी फ़ॉर्म का वैरिफिकेशन 350 रुपये में कर दिया। इस तरह न्यूज़ एक्सप्रेस ने ऑपरेशन सौदा के तहत खुलासा कर दिया कि पुलिस सुरक्षा को लेकर कितनी सतर्क है। इस पूरे स्टिंग को आप यू-ट्यूब पर भी देख सकते हैं। (प्रेस रिलीज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...