: कानाफूसी : पंजाब से खबर है कि बडे जोर-शोर से बाजार में उतरे पंजाब की शक्ति की टांय टांय फिस्स हो गई है। नवंबर में लांचिंग के एक माह बाद ही शक्ति का दम फूल गया है। जालंधर व अमृतसर के बाद अखबार का बठिंडा कार्यालय भी बंद हो गया है। जालंधर से राजेश कपिल और अमतसर से गुरमीत लूथरा के बाद बठिंडा में भी मनीष शर्मा के इस्तीफा देने के बाद दफ्तर खाली हो गया है। पंजाब की शक्ति सिर्फ 10 दिन बाजार में आया और अब बंद हो गया।
बताया जा रहा है कि अखबार के एमडी राजेश शर्मा पर नकली सीमेंट का पर्चा होने के बाद से ही बुरे दिन शुरु हो गए थे। किसी भी कर्मचारी को तनख्वाह नहीं मिली। फील्ड वालों ने खुद सप्लीमेंट निकालकर इसका जुगाड़ किया। अब कभी 10 दिसंबर तो कभी 20 दिसंबर को अखबार आने का कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब अखबार जनवरी में आएगा पर वह भी पक्का नहीं। एमडी राजेश शर्मा और भास्कर छोड अखबार लांच करने वाले संपादक नवीन गुप्ता के चक्कर में आकर कई पत्रकारों ने अपना करियर बरबाद कर लिया है। हालत इतनी बुरी है कि किसी भी कर्मचारी को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एमडी राजेश शर्मा व संपादक नवीन गुप्ता ने वीरवार को लुधियाना दफ्तर में बैठक कर क्लीयर कर दिया है कि जिसको जाना है जाए और जो रहेगा उसे सेलरी नहीं मिलेगी।





