Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पंजाब की शक्ति प्रबंधन की हेराफेरी से कर्मचारी-ग्राहक दोनों परेशान

मोटे वेतन पर एंप्‍लाई रखने और पांच सौ रुपये सालाना अखबार की बुकिंग करने वाले पंजाब की शक्ति अखबार की कलई खुलने लगी है। हजारों लोगों से अखबार बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये बटोरने और एंप्‍लाइयों से मुफ्‍त में 4-5 महीने तक काम करवाने वाले पंजाब की शक्ति के मालिक राजेश शर्मा के हेराफेरी-टू की दास्‍तान सबको समझ आने लगी है। बताया जा रहा है कि पंजाब भर में इस अखबार के दफ्‍तर तो पहले ही तालाबंद हो चुके हैं और अब लुधियाना के भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर में खुला हेडक्‍वार्टर भी तालाबंदी की कगार पर है। 3-4 माह का वेतन न मिलने से सभी निचले दर्जे के एंप्‍लाई काम छोड़ गए।

मोटे वेतन पर एंप्‍लाई रखने और पांच सौ रुपये सालाना अखबार की बुकिंग करने वाले पंजाब की शक्ति अखबार की कलई खुलने लगी है। हजारों लोगों से अखबार बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये बटोरने और एंप्‍लाइयों से मुफ्‍त में 4-5 महीने तक काम करवाने वाले पंजाब की शक्ति के मालिक राजेश शर्मा के हेराफेरी-टू की दास्‍तान सबको समझ आने लगी है। बताया जा रहा है कि पंजाब भर में इस अखबार के दफ्‍तर तो पहले ही तालाबंद हो चुके हैं और अब लुधियाना के भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर में खुला हेडक्‍वार्टर भी तालाबंदी की कगार पर है। 3-4 माह का वेतन न मिलने से सभी निचले दर्जे के एंप्‍लाई काम छोड़ गए।

पता चला है कि एमडी राजेश शर्मा के खासमखास और दैनिक भास्‍कर से डिजाइनर का पद छोडकर आने वाले और पंजाब की शक्ति में असिस्‍टेंट मैनेजर (एडमिन) बनाए प्रिंस नारंग भी अपने घर को लौट चुके हैं। भास्‍कर छोड अखबार में चीफ सब एडिटर बने बलराज मोड भी अपने हरियाणा के सोनीपत में घर लौट चुके हैं। अखबार के एमडी राजेश शर्मा इस वक्‍त अकेले दफ्‍तर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखबार के संपादक नवीन गुप्‍ता भी परेशानी झेल रहे हैं। फील्‍ड में सभी एंप्‍लाई काम छोड़ चुके हैं। अब अखबार बुक करवाने वाले लोग सीधे नवीन गुप्‍ता को फोन कर अखबार कब आएगा, यह सवाल पूछ रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि नवीन गुप्‍ता अखबार बुक करवाने वालों को अगले वर्ष जनवरी के दूसरे हफ्‍ते में अखबार आने की बात कह रहे हैं। पर अखबार आएगा या नहीं, इसके बारे में वह खुद श्‍योर नहीं हैं। पता चला है कि पहले एमडी राजेश शर्मा ने 10 दिसंबर के बाद एप्‍लाइज को वेतन देने का भरोसा दिया था लेकिन वेतन नहीं मिला। जिसके चलते अखबार से जुडे़ कई बडे़ नाम दूसरे अखबारों में जा चुके हैं। एमडी राजेश शर्मा के करीबी और नवीन गुप्‍ता से तनातनी का सबब बने पंजाब के मालवा चीफ बनाए हरिदत्‍त जोशी बठिंडा में दैनिक सवेरा ज्‍वाइन कर चुके हैं। बठिंडा में अखबार बुक करवाने वाले जब्‍बार खान के भी सवेरा से जुड़ने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दर्जनों एंप्‍लाइज के कैरियर से खिलवाड़ करने वाले एमडी राजेश शर्मा का अखबार निकालने का दावा उनके कथित सीमेंट की तरह नकली निकला। 200-300 करोड़ की संपत्ति, करोड़ों का रियल एस्‍टेट का व्‍यापार का सब्‍जबाग दिखा मोटे तनख्‍वाह का लालच देकर कइयों का करियर बर्बाद करने वाला प्रबंधन तनख्‍वाह देने के नाम पर अब खुद रुपये की तंगी का रोना रो रहा है।

बताया जा रहा है कि लुधियाना, अमरतसर, जालंधर में पंजाब की शक्ति से जुडे कई एंप्‍लाइज दूसरे अखबार ज्‍वाइन कर चुके हैं। अखबार बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये और एंप्‍लाइज का वेतन हड़पने वाले पंजाब की शक्ति प्रबंधन के बुरे दिन जल्‍द ही शुरु हो सकते हैं। अंदरखाते शक्ति प्रंबधन से जुडे कुछ सीनियर एंप्‍लाई एमडी राजेश शर्मा और संपादक नवीन गुप्‍ता के खिलाफ लेबर कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें अखबार बुकिंग के नाम पर ठगे लोगों को जोड़कर पंजाब लेवल की एक ज्‍वाइंट पीआईएल दायर करने की भी बात पता चली है। इसे देखते हुए शक्ति प्रबंधन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब की शक्ति एक नवंबर को लांच हुआ था और 15 दिन भी मुश्किल से आया और फिर बंद हो गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...