Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पटना से जल्‍द लांच होगा इंफोटेनमेंट चैनल ‘लाइफस्‍टाइल’

: चैनल से कई लोग जुड़े : मस्ती की धुन पर जी भर कर जीने की चाहत रखने वालों के लिए पटना से शुरू होने जा रहा है लाइफस्टाइल नामक 24×7 फुल एचडी इंफोटेनमेंट टीवी चैनल। यह चैनल बिहार और झारखंड में रह रहे युवाओं के बदलते मिजाज को फोकस करेगा। 'रंग लो जिंदगी' टैग लाइन वाले इस चैनल का संचालन कुछ युवा पत्रकारों द्धारा संचालित वाह जिंदगी नेटवर्क कर रही है। वाह जिंदगी नेटवर्क अब तक सामाजिक परिर्वनों पर आधारित डाक्यूमेंटी फिल्मों का निर्माण करती रही है।

: चैनल से कई लोग जुड़े : मस्ती की धुन पर जी भर कर जीने की चाहत रखने वालों के लिए पटना से शुरू होने जा रहा है लाइफस्टाइल नामक 24×7 फुल एचडी इंफोटेनमेंट टीवी चैनल। यह चैनल बिहार और झारखंड में रह रहे युवाओं के बदलते मिजाज को फोकस करेगा। 'रंग लो जिंदगी' टैग लाइन वाले इस चैनल का संचालन कुछ युवा पत्रकारों द्धारा संचालित वाह जिंदगी नेटवर्क कर रही है। वाह जिंदगी नेटवर्क अब तक सामाजिक परिर्वनों पर आधारित डाक्यूमेंटी फिल्मों का निर्माण करती रही है।

वाह जिंदगी ने जनकवि बाबा नागार्जुन की कविताओं पर आधारित फिल्म मेघ बजे का निर्माण किया था जो काफी चर्चित रही। धर्म का उदेश्य समाजसेवा है यह बताने के लिए संकटमोचन नामक डाक्यूमेंटी बनाई जिसके केन्द्र में पटना के महावीर मंदिर द्धारा चलाए जा रहे अस्पताल और सामाजिक कार्य थे। लाइफस्टाइल टीवी के बारे में बताते हुए चैनल के निदेशक विवेक चन्द्र ने बताया कि पिछले 10 सालों में बिहार और झारखंड के शहरों में काफी बदलाव आया है। इन शहरों में नये-नये शांपिंग काम्पलेक्स और ब्रांडेड कंपनियों के आउटलेट ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। पटना, रांची जैसे शहरों में युवा देर रात तक डिस्को थेटों में थिरक रहे हैं। लडकियां डीजे की धुन पर मगन हैं…हर कोई अपने फास्ट लाइफ के बीच खुशियां तलाश रहा है। पर उन्हें खुशी मिल ही रही हो ऐसा नहीं है हमारा चैनल उन्हें जिंदगी के सच्ची खुशी से परिचित करवाने की कोशिश करेगा।

विवेक आगे कहते हैं कि बिहार के पहले फूल एचडी हमारे इस चैनल में ग्लैमर वर्ल्‍ड तो दिखेगा पर असलिलता और फुहड़ता कहीं से नहीं दिखेगी। हमारे चैनल की युएसपी सिर्फ और सिर्फ कंटेट होगी। जहां बिहार के कई चैनल ब्लैकआउट से हो चुके हैं हम बेहतर कंटेट के बूते ही लांचिंग की तैयारी कर रहे हैं। हमारा ड्राइ रन चल रहा है और जल्द ही हम इसे लांच करेंगे। इस चैनल में दूसरे चैनलों को छोड कार्य कर रहे लोगों ने जुडना भी शुरू कर दिया है। चैनल से शैक्षणिक क्षेत्र से जुडे निलेश कुमार सिंह महत्वपूर्ण भुमिका में  हैं वहीं लाइव इंडिया और मैजिक टीवी में विरष्‍ठ पदों पर रह चुके रविशेखर और कुन्दन कुमार इस चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।

दर्श न्यूज को बाय कर अमितेश प्रसून और राजगीर कुमार सिंह नई भूमिका में इस चैनल के साथ होंगे। मौर्य टीवी में बतौर रिपोर्टर कार्य कर रहे आशुतोष कुमार ने सीनियर करेस्‍पांडेंट के रूप में लाइफस्टाइल टीवी ज्वाइन किया है। नाइटसेट मीडिया से इस्तीफा देकर विजय कुमार ने बतौर कैमरामैन यहां ज्वाइन किया है। एचआर मैनेजर का कार्य विकास कुमार देख रहे हैं। पल्लवी मिश्रा ने बतौर वीजे यहां ज्वाइन किया है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि यह चैनल अपने वादों पर कितना खरा उतर पाता है, पर इतना तो है कि रीजनल न्यूज से पक चुके दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल पाएगा। (प्रेस रिलीज)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...