Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकारों के नाम सीएम बहुगुणाजी की चिट्ठी… कितनी सच्ची, कितनी झूठी….

देहरादून : नए साल में हर साल मुख्यमंत्री का बधाई सन्देश लिखा कार्ड डाक से आता है. इस बार कार्ड नहीं, एक पत्र आया है. बहुगुणा जी का. हमारे को बधाई दी गयी है. मेरा दावा है ये बधाई सन्देश मुख्यमंत्री ने नहीं भेजा. बहुगुणा जी को ये तक नहीं पता कि राज्य में कौन पत्रकार हैं? किस चैनल में हैं? कौन रिपोर्टर हैं?

देहरादून : नए साल में हर साल मुख्यमंत्री का बधाई सन्देश लिखा कार्ड डाक से आता है. इस बार कार्ड नहीं, एक पत्र आया है. बहुगुणा जी का. हमारे को बधाई दी गयी है. मेरा दावा है ये बधाई सन्देश मुख्यमंत्री ने नहीं भेजा. बहुगुणा जी को ये तक नहीं पता कि राज्य में कौन पत्रकार हैं? किस चैनल में हैं? कौन रिपोर्टर हैं?

ये चमचागिरी की चिठ्ठी होती है जो कि हर जिले में सूचना विभाग खुद ही पत्रकारों के पते लिख कर पोस्ट कर देता है. पत्रकार खुश हो जाता है कि मुख्यमंत्री ने नए साल में मुबारकबाद भेजी है. कुछ पत्रकार तो फ्रेम करवाकर इस पत्र को दीवार पर टांग भी देते हैं. कभी कभी तो जिला सूचना विभाग से पत्रकार का नाम भी, कार्ड या चिठ्ठी के ऊपर लिख दिया जाता है, हुबहू मुख्यमंत्री के स्कैन हस्ताक्षर करे रंग से. कब बदलेगी ये झूठ मूठ की परम्परा. दुनिया आगे गयी पर ये नहीं सुधरे. एसएमएस, मेल के ज़माने में भी आप पत्रकारों को सरेआम उल्लू बना रहे है. और हाँ, हम भी तो उल्लू बन रहे हैं. आप खुद देखें चिठ्ठी का नमूना.

बहुगुणा जी जरा कुछ तो सुधार करो. सूचना विभाग आपके पास है. जरा भरोसा तो जगाओ. या ऐसे ही झूठ चलता रहेगा. मेरा इरादा दिल दुखाने का नहीं है, बल्कि सच जाहिर करने का है कि क्या आपके संज्ञान में है कि आपके हस्ताक्षर से बिना तिथि के पत्रक पर ये बधाई सन्देश जारी किये गए हैं? क्या इसकी कोई सूची तैयार हुई? क्या पत्र में कोई पत्रांक संख्या दर्ज हुई? अगर नहीं तो इसका दोषी कौन है? आप खुद जज रहे हैं, फैसला कर लें. बहरहाल बहुगुणा जी को नव वर्ष मंगल मय हो।।

उत्तराखंड के पत्रकार दिनेश मानसेरा का विश्लेषण.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...