मद्रास बेस्ड प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (पीआईआई) पत्रकारों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी देने के लिए दो दिवसीय वर्कशाप आयोजित कर रही है. इस वर्कशाप में सुरक्षा मामलों में किस तरह से रिपोर्टिंग करनी चाहिए इस पर जानकारी दी जाएगी. पीआईआई यह वर्कशाप बंगलोर बेस्ड इंस्टीट्यूट और कंटेमपोरेरी स्टडडीज के सहयोग से कर रहा है. यह वर्कशाप बंगलोर स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में 30 और 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. इस वर्कशाप में रजिस्ट्रेशन कराने की फीस साढ़े तीन हजार रुपये हैं.






