उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने उर्दू के प्रख्यात उपन्यासकार एवं पत्रकार आबिद सुहैल को 2011-12 के प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार के लिए चुना है. श्री सुहेल का चयन उर्दू साहित्य तथा पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए किया गया है. इस पुरस्कार के तहत उन्हें पांच लाख रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. लखनऊ निवासी आबिद सुहेल ने करियर की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक द नेशनल हेराल्ड के साथ की थी.
आबिद ने उर्दू भाषा में 15 से जयादा किताबों का लेखन किया है, जिसमें महशूहर उपन्यास 'गुलाम गर्दिश' और 'सबसे छोट गम' भी शामिल है. इनकी ऑटोबायोग्राफी पर दिल्ली उर्दू अकादमी इन्हें फेलोशिप भी प्रदान कर चुकी है.






