Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार को अगवा करने वाले सपा विधायक पर मुकदमा

खबर छपने से बौखला कर 'आज' समाचार पत्र के जिला प्रतिनिधि विनोद सिंह को अगवा करने के मामले में आज़मगढ़ जनपद के मेहनगर विधानसभा के सपा विधायक बृजलाल सोनकर पर आजमगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। 9 अक्टूबर आज समाचार पत्र में एक खबर 'रिश्तेदारों और ठेकेदारों के लिए हैं बने हैं जन प्रतिनिधि' प्रकाशित हुई थी, जिसमें सपा विधायक बृजलाल सोनकर पर वहां की जनता ने आरोप लगाया था कि विधायक जी जन शिकायतों के सम्बन्ध मे दिए जाने वाले आवेदनों पर शुल्क लेते हैं।

पहली बार विधायक बने बृजलाल सोनकर खबर छपने के बाद आज समाचार पत्र के जिला प्रतिनिधि विनोद सिंह को वाहन में जबरन अगवा कर बैठा लिए और प्रताड़ित किया, ऐसा पत्रकार ने  कोर्ट को बताया। सबसे चौंकाने  बात तो यह हैं कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब आजमगढ़ के दौरे पर थे तो उनसे इस घटना की शिकायत भी पत्रकारों ने की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायती राज मंत्री बलराम यादव के माध्यम से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा भेजा था। जिले के पुलिस अधीक्षक से भी कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आखिर थक कर विनोद सिंह को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। इस मामले को न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी विधायक के खिलाफ संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। सपा के लोगों में इसके बाद बेचैनी बढ़ गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...