Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार को फर्जी फंसाए जाने के विरोध में मीडियाकर्मी सड़क पर उतरे

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस की ओर से एक पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के खिलाफ मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर नारेबाजी की। नाराज पत्रकारों ने एक रोष रैली निकाली। इस दौरान पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और एसपीडी गुरप्रीत सिंह को बदले जाने की मांग की। पत्रकारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उन्हें न्‍याय नहीं मिलता तब तक पुलिस का विरोध जारी रहेगा।

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस की ओर से एक पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के खिलाफ मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर नारेबाजी की। नाराज पत्रकारों ने एक रोष रैली निकाली। इस दौरान पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और एसपीडी गुरप्रीत सिंह को बदले जाने की मांग की। पत्रकारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उन्हें न्‍याय नहीं मिलता तब तक पुलिस का विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पत्रकारों ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए तथा कहा कि आज पत्रकार भी फतेहगढ़ साहिब जिले में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पुलिया रवैये की ताजा मिसाल देते हुए बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने पक्षपात का रवैया अपनाते हुए एक पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज कर उसे फंसाने की साजिश रची है। सरहिंद के पत्रकार मनप्रीत सिंह के स्वर्गीय भाई जुगनू के कत्ल के अढ़ाई वर्ष बाद भी पुलिस कातिलों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। वहीं कवरेज के लिए गए पत्रकार भिंदर मान के साथ सहायक थानेदार की ओर से की गई बदसलूकी पर भी पत्रकार भाईचारा के सदस्‍यों ने रोष जाहिर किया।

पत्रकारों के पद्रर्शन में शामिल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने कहा कि लोगों की मुश्किलों को सरकार तक पहुंचाने तथा इंसाफ दिलाने में पत्रकार की भूमिका अहम होती है। अगर पत्रकार को भी रोष प्रदर्शन करना पड़े तो वह सरकार तथा प्रशासन के लिए निदंनीय है। उन्होंने पत्रकारों की मांग तथा पुलिस विभाग की ओर से पेश आ रही परेशानियों को सरकार के ध्यान में लाकर उसे हल करवाने का विश्वास दिलाया।

इस मौके एक मांग पत्र भी पंजाब सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों के नाम तहसीलदार सुभाष भारद्वाज को सौंपा। इस अवसर पर रामशरण सूद, गुरबचन सिंह रुपाल, रणजोध सिंह ओजला, रणवीर कुमार जज्जी, भूषण सूद, हरप्रीत सिंह प्रिंस, एचएस गौतम, राजेश भाटिया, इकबाल दीप संधू, राजीव सूद, अरुण शर्मा, संजीव मुकार, रविन्द्र मोदगिल, बलविन्द्र मावी, राजकमल शर्मा के अलावा जिले के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...