Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार ने एक लाख लेकर ‘नटवरलाल’ को दिलाया रिवाल्‍वर का लाइसेंस!

नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने में माहिर 'नटवरलाल' को विजय नगर पुलिस ने मंगलवार को .32 बोर की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। इस बदमाश ने फर्जी नाम और पते पर रिवॉल्वर का लाइसेंस प्राप्त किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था लेकिन उस समय इसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना नाम-पता फर्जी बताया था। इतना ही नहीं इस शख्स के बारे में जो जानकारियां प्राप्त हुयी हैं वह भी बेहद चौंकाने वाली हैं।

जगनदीप नाम के इस बदमाश का फर्जी लाइसेंस बनवाने में एक दैनिक अखबार के एक पत्रकार की भूमिका भी सामने आ रही है। यह पत्रकार गाजियाबाद में डीएम ऑफिस देखता है, इसने एक लाख रुपए लेकर इस नटवरलाल को रिवॉल्वर का लाइसेंस दिलाने में इसकी मदद की थी। इस मामले में गाजियाबाद की डीएम का कहना है कि लाइसेंस बनवाने में किसी पत्रकार या अन्य की मिलीभगत सामने आई तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी, मामले की जांच करायी जा रही है।

आपको बता दें कि हथियार लाइसेंस एप्लिकेशन में दी गई सभी जानकारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होता है। यह जांच थाना, चौकी और डीसीआरबी से होती है। इसमें संबंधित शख्स का क्राइम रिकॉर्ड, एरिया में उसकी छवि आदि का ब्यौरा लिया जाता है। इस रिपोर्ट के बाद आमतौर पर किसी असरदार शख्स की सिफारिश पर ही लाइसेंस बनता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...