: मुख्यमंत्री को आज सौंपा जाएगा ज्ञापन : सिरसा। दैनिक भास्कर हिसार ब्यूरो चीफ राकेश क्रांति पर हुए जानलेवा हमले की हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने घोर निंदा की है। इस बाबत जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रवक्ता मनमोहित ग्रोवर ने बताया कि हजए प्रधान अंशुल छत्रपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से इस हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।
प्रधान अंशुल छत्रपति ने कहा कि पत्रकार पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है, इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस संदर्भ में कल सुबह जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी सहित सदस्यगण मौजूद थे।






