देहरादून से खबर है कि पत्रकार सलीम सैफी और उनका परिवार एक हादसे में बाल बाल बच गया. हादसे में उनकी कार जल गई. गनीमत रही कि कोई और कार चपेट में नहीं आई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका. दैनिक न्यूज वायरस के संपादक सलीम सैफी अपने परिवार के साथ शापिंग करने गए थे. उन्होंने देहरादून स्थित सदर तहसील में अपनी सेंट्रो कार र्पाक कर दी. जब वे शाम को लगभग पौने आठ बजे अपने परिवार के साथ वापस आए तो उन्हें कार से पेट्रोल की बू आ रही थी.
सलीम इसको नजरंदाज करते हुए अपनी कार स्टार्ट करने की कोशिश की. उन्होंने ज्यों ही कार को स्टार्ट किया, उसके इंजन में आग लग गई. आनन फानन में उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बाहर निकालकर खुद भी बाहर उतर आए. इतने में आगे की लपटें तेज हो गई थीं. पार्किंग में आग पर काबू पाने का कोई सामान नहीं था. बाद में स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. तब तक कार काफी जल चुकी थी. इसे हादसा मानने की बजाय शरारती तत्वों की शरारत माना जा रहा है.





