दैनिक भास्कर, दिल्ली से खबर है कि पावस कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. पावस ने अपनी नई पारी सीएनएन आईबीएन के न्यूज पोर्टस से करने जा रहे हैं. पावस की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है. वे कुछ अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि मनोज वर्मा ने यहां से अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे पिछले कुछ समय से खाली चल रहे थे. मनोज की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. हिंदुस्तान ज्वाइन करने से पहले भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





