Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पुलिस ने जी न्‍यूज के मालिक सुभाष चंद्रा को भी पूछताछ के लिए बुलाया

जी न्यूज के दो वरिष्ठ पत्रकारों के कथित तौर पर धन उगाही की कोशिश के मामले में ऐसा माना जा रहा है कि जी समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने पुलिस को सूचित किया है कि वह पांच दिसंबर तक जांच में शामिल नहीं हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ताओं ने उन्हें जांच में शरीक होने के लिए नोटिस भेजा था जिसके जवाब में चंद्रा ने और समय की मांग की है क्योंकि वह विदेश में हैं। पुलिस ने चंद्रा को कल अदालत में दो बार जांच में शामिल होने को कहा था। यह पूछे जाने पर कि क्या जांचकर्ता अब अदालत का रूख कर वारंट जारी करने की मांग करेंगे, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब जरूरत होगी, तब इस पर फैसला किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के दोबारा नोटिस के बाद जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कुछ समय मांगा है, माना जा रहा है कि ये समय इसलिए मांगा गया है, ताकि वो कानूनी माहिरों से 100 करोड़ उगाही मामले में कानूनी मदद ले सकें। फिलहाल जी ग्रुप के मालिकों ने जी बिजऩैस और जी न्यूज़ में खाली हुए संपादकों के पदों को भर दिया है, ये पद समीर और सुधीर के जेल में जाने के बाद खाली हुए हैं, खबर है कि मैनेजमेंट ने राकेश कार को जी न्यूज़ का और और मिहिर भट्ट को जी बिजऩैस का संपादक नियुक्त कर दिया है।

पुलिस सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया की रिमांड को बढाने की मांग करने की उम्मीद है। दोनों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्हें दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था। सूत्रों ने कहा कि चंद्रा के जांच में शामिल नहीं होने की स्थिति में पुलिस दोनों संपादकों की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है और कह सकती है कि साजिश पर से पर्दा उठाने के लिए हिरासत में उनसे पूछताछ जरूरी है। कुल मिलाकर जी न्‍यूज और इसके कर्ताधर्ताओं की मुश्किलें आगे और बढ़ सकती हैं।  

दिल्ली पुलिस अपनी जांच में जुटी है मगर जी ग्रुप के मालिकों ने पहले ही खुद को और अपने संपादकों को क्लीन चिट देकर अपने तरफ से मामले को खत्म कर दिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जी न्यूज के लिए नवीन जिंदल जंजाल बन गए हैं। मंगलवार देर शाम हुई गिरफ्तारी के बाद समीर चौधरी और समीर अहलूवालिया पर नवीन जिंदल ने आरोप लगाया था कि कोयला घोटाले पर कवरेज रोकने के बदले जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया ने 100 करोड़ रुपए मांगे थे। 

इस प्रकरण से संबंधित अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Zee Jindal

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...