Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पूछताछ के डर से लंदन भागे जी के मा‍लिक सुभाष चंद्रा

नई दिल्ली: जी न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए लंदन पहुंच गए हैं। वह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से 28 नवंबर की रात लंदन चले गए थे। इस खबर की पुष्टि ब्रिटिश एयरवेज की ओर से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को फैक्स भेजकर कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चंद्रा जब भारत आएंगे तो पूछताछ के लिए उन्हें फिर से नोटिस भेजा जाएगा। चंद्रा के भाई जवाहर गोयल ने इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि खबर रोकने की एवज में 100 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में संपादक सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को जब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था उस समय सुभाष चंद्रा मुंबई में मौजूद थे। वह जी न्यूज के सीनियर अधिकारियों से संपर्क कर हालत का जायजा ले रहे थे। इसके बाद वह लंदन चले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जी न्यूज के लीगल हेड ने पूछताछ के दौरान बताया हैं कि उन्हें 100 करोड़ रुपये का विज्ञापन लेने की जानकारी नहीं थी। उस विज्ञापन का एग्रीमेंट जी न्यूज के लीगल सेल के एक कर्मचारी ने ही टाइप किया था, जो इस समय दिल्ली से बाहर है। वह व्यक्ति सोमवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश हो जाएगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुभाष चंद्रा के बेटे पुनीत से पूछताछ की जाएगी या नहीं, ये अभी तय नहीं किया गया है। इसका फैसला लेने में कुछ दिन का समय लगेगा। (पंजाब केसरी)

इस प्रकरण से संबंधित अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Zee Jindal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...