उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हिंदी पत्रकारिता के पुरोधा अमर शहीद श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के कुशल संपादन में प्रकाशित समाचार पत्र प्रताप के प्रकाशन के सौ वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2013 को ‘आत्मोसर्ग की पत्रकारिता के सौ साल’ के रुप में मनाते हुए पूरे साल भर कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह जानकारी उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रंतीय महामंत्री प्रयाग पांडे प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज वार्षणेय ने संयुक्त रुप से देते हुए बताया कि 9 नवंबर 2013 को मूर्धन्य पत्रकार श्री गणेश शंकर विद्यार्थी ने कानपुर से ‘प्रताप’ नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किया था।
उन्होंने इस समाचार पत्र के माध्यम से न सिर्फ समाज की सेवा की थी बल्कि सरकार की दमन नीति के खिलाफ साहसिक पत्रकारिता करते हुए आदर्श पत्रकारिता के अनेकों ओजस्वी उदाहरण प्रस्तुत किये। मात्र चालीस वर्ष की अल्पायु में कानपुर में 25 मार्च 1931 को साम्पर्दायिक दंगे के दौरान एक मुस्लिम परिवार की जान बचाने के प्रयास में साहसिक पत्रकारिता करते हुए शहीद हो गऐ थे। उन्होंने बताया श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र प्रताप के प्रकाशन के सौ वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2013 को आत्मोसर्ग की पत्रकारिता के सौ साल के रुप में मनाते हुए पूरे साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन करेगी। 1 जनवरी को पूरे प्रदेश भर में सभी नगर व जिला ईकाइयों के माध्यम से विचार गाष्ठियों का आयोजन करेगी।

यूनियन द्वारा 25 मार्च को शहीद दिवस, 22 अप्रैल एवं 6 जुलाई को दमन-विरोधी दिवस, 8 जुलाई को जन सहयोग दिवस, 26 अक्टूबर को अभ्युदय दिवस, 30 अक्टूबर को दमन-विरोधी दिवस, 9 नवंबर को अभ्युदय दिवस के रुप में मनाया जायंगा। प्रंतीय महामंत्री प्रयाग पांडे ने बताया कि उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रांतीय कर्यकारिणी द्वारा श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी के पत्रकारीय जीवन पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जाएगा सेमिनार का स्थान और तिथि बाद में घाषित किया जाएगी।
कार्यक्रमों का समापन 9 नवम्बर 2013 को राज्य स्थापना दिवस और ‘‘प्रताप’’ के अभ्युदय दिवस के मौके पर सभी नगर जिला इकाइयां आत्मोसर्ग की पत्रकारिता का अभ्युदय दिवस मनाएगी। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा प्रांतीय महामंत्री प्रयाग पांडे ने बताया इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कुंमाउ में प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय एवं गढवाल में प्रांतीय सचिव त्रिभुवन उनियाल को सचिव बनाया गया है। उन्होंने जन पक्षीय पत्रकारिता से जुडे सभी संपादकों, पत्रकारों और समाचार संस्थनों से इन कार्यक्रमों के सफल संचालन में सक्रीय सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर सम्पन्न हुई बैठक में जनपद नैनीताल में यूनियन द्वारा सभी नगरों में 25 दिसम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा इसके बाद सभी नगर इकाइयों के चुनाव सम्पन्न कराये जाऐंगे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष विपिन चन्द्रा ने किया अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने की। बैठक में हसीन अहमद, गौरव गुप्ता, अजय जोशी, कीर्ति राज सिंह रुमाल, महेन्दर नेगी, पकज सक्सेना, धन सिंह बिष्ट, अनुपम गुप्ता, अजय कुमार, सतीश अग्रवाल, इश्वरीय लाल शर्मा, रवि दुर्गापाल, कपिल कुमार, रवि कुमार, हेमेंद्र उप्रेती, शैलैन्द्र भंडारी, देवेन्द्र मेहरा, भूपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। (प्रेस रिलीज)






